The Lallantop

दिल्ली में 14 साल की बेटी का कई बार रेप, पिता गिरफ्तार

लड़की ने पुलिस को बताया कि पिछले 10-15 दिनों में उसके पिता ने उसके साथ 4 से 5 बार बलात्कार किया. आखिरी बार आरोपी ने अपनी बेटी का शनिवार, 31 जनवरी को रेप किया.

Advertisement
post-main-image
आरोपी न सिर्फ बेटी के साथ यौन शोषण करता था, बल्कि दोनों बहनों और उनकी मां को भी मारता-पीटता था. (सांकेतिक फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक 40 वर्षीय पिता ने अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ कई बार यौन शोषण किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
  • मामला तब सामने आया जब घर की मालकिन ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि आरोपी पिता ने अपनी बेटी का यौन शोषण किया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
  • पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल परीक्षण कराकर उसके बिस्तर की चादर और कपड़े फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं और आरोपी की मां से भी पूछताछ की जाएगी।

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक 40 साल के शख्स ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ कई बार रेप किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है.

Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला शनिवार, 31 जनवरी 2026 की रात को सामने आया. परिवार एक किराए के मकान में रहता है. इसमें पीड़िता लड़की, उसकी 13 साल की छोटी बहन, मां और पिता रहते थे. लेकिन मां पिछले 15 दिनों से बिहार में हैं, इसलिए घर पर नहीं थीं. आरोपी पिता बिहार के दरभंगा का रहने वाला है.

लड़की ने पुलिस को बताया कि पिछले 10-15 दिनों में उसके पिता ने उसके साथ 4 से 5 बार बलात्कार किया. आखिरी बार आरोपी ने अपनी बेटी का शनिवार, 31 जनवरी को रेप किया. ये भी सामने आया कि आरोपी न सिर्फ बेटी के साथ यौन शोषण करता था, बल्कि दोनों बहनों और उनकी मां को भी मारता-पीटता था.

Advertisement
घटना कैसे पता चली?

शनिवार रात को घर की मालकिन ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया. उन्होंने बताया कि लड़की के पिता ने उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पीड़िता ने खुद पुलिस को पूरी जानकारी दी. लड़की ने पहले अपनी छोटी बहन को ये बात बताई थी. जिसके बाद बहन ने घर की मालकिन को इसके बारे में बताया, और मालकिन ने पुलिस को सूचना दे दी.

रविवार, 1 फरवरी की सुबह पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की बलात्कार संबंधी धाराओं और POCSO एक्ट (बच्चों के यौन शोषण से सुरक्षा कानून) के तहत केस दर्ज किया. आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया. लड़की का मेडिकल कराया गया. जिसमें रेप की पुष्टि हुई. उसे कुछ घंटे अस्पताल में निगरानी में रखा गया और रविवार रात को छुट्टी दे दी गई.

पुलिस ने पीड़िता के बिस्तर की चादर और कपड़े जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं. मामले की जांच कर रहे सेंट्रल दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) अनंत मित्तल ने कहा,

Advertisement

“घर की मालकिन ने पुलिस को सूचित किया कि लड़की के 40 साल के पिता ने उसके साथ बलात्कार किया. इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को पूरी जानकारी दी.”

अधिकारी ने बताया कि पुलिस पीड़िता की मां से भी पूछताछ करेगी, क्योंकि वो घटना के समय घर पर नहीं थीं. ये देखना होगा कि उन्हें इस बारे में कुछ पता था या नहीं.

भजनपुरा में 6 साल की बच्ची का रेप

पिछले महीने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक 6 साल की बच्ची के साथ रेप किया गया था. तीन नाबालिग लड़के पीड़िता को बहला-फुसलाकर एक खाली बिल्डिंग पर ले गए. रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी लड़के उसके मृत भाई के दोस्त थे. उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया.

बच्ची जब घर लौटी तो खून से लथपथ थी, और वो बेहोश हो गई. पहले तो उसने गिरने की बात कही, लेकिन बाद में मां से सारी सच्चाई बताई. पुलिस ने मामले में दो लड़कों को पकड़ लिया है. तीसरा आरोपी अभी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

वीडियो: दिल्ली में तीन नाबालिगों ने 6 साल की बच्ची के साथ किया रेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisement