The Lallantop

दिल्ली फिर शर्मसार! 16 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदगी

Delhi bus rape case: दिल्ली में एक चलती बस में नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोपी बस ड्राइवर और कंडक्टर ने बस के पर्दे लगा रखे थे और करीब 47 किलोमीटर तक बिना रुके गाड़ी चलाई. दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में स्लीपर बस में छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ.(फाइल फोटो)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में दो लोगों ने एक 16 वर्षीय लड़की के साथ चलती स्लीपर बस में गैंगरेप किया, जिसके आरोपित बस ड्राइवर और कंडक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
  • घटना 4 अगस्त की रात हुई जब पीड़िता बिना बताए यूपी के मैनपुरी से नोएडा अपने चचेरे भाई से मिलने आई थी और भारी बारिश के कारण गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई।
  • पुलिस ने आरोपितों को तिमारपुर बस अड्डे से गिरफ्तार करके बस को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है; मामले की जांच और अदालत में सुनवाई आगे की कार्रवाई होगी।
author-image
अरविंद ओझा

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक चलती स्लीपर बस के अंदर दो लोगों ने कथित तौर पर एक 16 साल की लड़की का गैंगरेप किया. बताया गया कि पीड़िता उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और नोएडा अपने कजिन से मिलने आई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता परी चौक के पास बस में सवार हुई थी. बस ड्राइवर और एक कंडक्टर ने लिफ्ट देने के बहाने बस में चढ़ाया और उसके बाद घटना को अंजाम दिया. घटना 4 अगस्त की है जिसकी जानकारी पुलिस ने अब दी है. दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है. 

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता कक्षा 11 की छात्रा है और यूपी के मैनपुरी जिले की रहने वाली है. पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है. 

पूरी घटना क्या है?

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीड़िता घर से बिना बताए अपने चचरे भाई से मिलने आई थी. 4 अगस्त की रात भारी बारिश हो रही थी और बाहर अंधेरा था. इसी दौरान नाबालिग गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई. इसके बाद एक खाली स्लीपर बस वहां से गुज़र रही थी. नाबालिग ने ड्राइवर से लिफ्ट मांगी और ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी. ड्राइवर ने उसे बताया कि बस नोएडा सेक्टर 63 जा रही है और बस में बैठा लिया. पुलिस का कहना है कि घटना के दौरान बस के पर्दे लगे हुए थे, जिससे बाहर का कुछ दिखाई नहीं दे रहा था.   

Advertisement

पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद आरोपी संदीप ने मॉलेस्ट किया और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद कथित तौर पर ड्राइवर और कंडक्टर दोनों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया. घटना के बाद आरोपियों ने छात्रा को कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतार दिया और फरार हो गए. छात्रा ने कश्मीरी गेट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में 14 साल की बेटी का कई बार रेप, पिता गिरफ्तार

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने दोनों आरोपियों को नॉर्थ दिल्ली के तिमारपुर बस अड्डे से गिरफ्तार किया है. जिस बस में ये घटना हुई उसे जब्त कर लिया है और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.  पुलिस सूत्रों का कहना है कि 4 अगस्त के दिन बस में कुछ खराबी आ गई थी जिसे बनवाने के लिए बस को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके में ले जाया गया था. वहां से बस ड्राइवर और कंडक्टर खाली बस लेकर वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में उन्हें छात्रा दिखी. पुलिस ने बताया कि बस परी चौक से लेकर कश्मीरी गेट तक लगातार 47 किलोमीटर तक बिना रुके चली थी. 

Advertisement

वीडियो: अहमदाबाद में PG की छत पर महिला का रेप, CCTV में गार्ड क्या करता दिखा?

Advertisement