The Lallantop

सीएम रेखा गुप्ता का छात्राओं से संवाद, सुरक्षा-सुविधा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कई सुझाव पेश किए

सेशन के दौरान छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ सीएम के सामने अपने विचार रखे. उनके सुझावों में युवा शक्ति की सोच, नेतृत्व क्षमता और दिल्ली के भविष्य को लेकर उनकी आकांक्षाएं स्पष्ट रूप से दिखाई दीं.

Advertisement
post-main-image
छात्राओं के साथ सीएम रेखा गुप्ता.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के विभिन्न कॉलेजों की छात्रा प्रतिनिधियों के साथ एक संवादात्मक सत्र में उनकी समस्याएं और सुझाव सीधे सुने।
  • महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने छात्राओं की आकांक्षाओं को समझने के लिए सीधी बातचीत का आयोजन किया।
  • मुख्यमंत्री ने छात्राओं के सुझावों को प्राथमिकता देते हुए आगामी युवा नीति और बजट-परामर्श बैठकों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

देश की राजधानी में रह रही हर महिला के लिए दिल्ली सरकार लगातार काम कर रही है. महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और भविष्य के लिए बेहतर अवसर प्रदान करना इस सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. इसी के मद्देनजर रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली के कॉलेजों में पढ़ रहीं छात्राओं की समस्याएं और आकांक्षाएं सीधा उन्हीं से पूछ रही है.

Advertisement

हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के विभिन्न कॉलेजों की छात्रा प्रतिनिधियों के साथ सीधी बातचीत की. एक संवादात्मक सत्र में स्टूडेंट्स के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की. इस बातचीत में छात्राओं ने अपने कई अनुभव और सुझाव सीएम रेखा गुप्ता से साझा किए. 

इन छात्र प्रतिनिधियों ने दिल्ली के कॉलेजों के कैंपसों में सभी महिलाओं की सुरक्षा, स्टूडेंट्स के लिए बेहतर सुविधाओं तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव पेश किए हैं.

Advertisement

सेशन के दौरान छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ सीएम रेखा गुप्ता के सामने अपने विचार रखे. उनके सुझावों में भारत की युवा शक्ति की सोच के साथ-साथ नेतृत्व की क्षमता और दिल्ली के भविष्य को लेकर उनकी आकांक्षाएं स्पष्ट रूप से दिखाई दीं.

वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी इन छात्राओं के सुझावों को पूरी प्राथमिकता देते हुए अपनी बात रखी. उन्होंने आगामी युवा नीति (Youth Policy), बजट-पूर्व परामर्श बैठकों तथा नियमित संवाद कार्यक्रमों में इन युवाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और छात्र प्रतिनिधियों के बीच हुई इस पूरी बातचीत के कुछ अंश आप नीचे दिए वीडियो में भी देख सकते हैं. 

Advertisement

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार प्रत्येक युवा महिला को बेहतर शिक्षा, अवसर और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती रहें, नेतृत्व करें और अपने सपनों एवं आकांक्षाओं को साकार कर सकें.

वीडियो: दिल्ली पुलिस रांका और सौरव को थाने से कहां ले गई?

Advertisement