The Lallantop

दिल्ली: ट्रैफिक कंट्रोल में फेल हुआ बारापुला फ्लाईओवर! 7000 करोड़ में बनेगा एलिवेटेड रिंग रोड

Elevated Ring Road: दिल्ली सरकार प्रदेश में एक एलिवेटेड रिंग रोड बनाने की तैयारी में है. Barapullah Phase 3 फ्लाईओवर बनने के बाद ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद की जा रही थी. हालांकि, अब प्लान में कुछ और बदलाव किए गए हैं.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली में 7,000 करोड़ रुपये की लागत का एक एलिवेटेड रिंग रोड बनाया जाएगा. (Courtesy- ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली सरकार ने 7,000 करोड़ रुपये की लागत से 55 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रिंग रोड प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की है, जिसमें यमुना नदी पर दो नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।
  • बारापुला फेज 3 खुलने के बाद भी ट्रैफिक जाम की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, जिससे सराय काले खां और आसपास के इलाकों में दबाव बढ़ गया।
  • प्रोजेक्ट के पहले चरण में आजादपुर फ्लाईओवर से हनुमान मंदिर तक 9.5 किलोमीटर रोड का निर्माण किया जाएगा, जिससे राजधानी में ट्रैफिक की समस्या को कम करने की उम्मीद है।

दिल्ली में पीक आवर्रस के दौरान  ट्रैफिक जाम बहुत बड़ी समस्या है. आम लोगों को रोज इससे दो-चार होना पड़ता है. हालांकि, बारापुला फेज 3 खुलने के बाद ट्रैफिक कम होने की उम्मीद थी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. फेज 3 और सराय काले खां के आस-पास ट्रैफिक का दबाव कम नहीं हो रहा है. दिल्ली सरकार ने 7,000 करोड़ रुपये के एलिवेटेड रिंग रोड प्रोजेक्ट बनाने का प्लान बनाया है. गुरुवार, 8 अक्टूबर को अधिकारियों ने बताया कि सरकार इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करने का प्लान कर रही है.  

Advertisement
55 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर

एलिवेटेड रिंग रोड प्रोजेक्ट के तहत एक 55 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनाने की योजना है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉरिडोर का मकसद पूर्वी दिल्ली और राजधानी के अन्य इलाकों को जोड़ना है. साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी भी बनाना है. बता दें कि प्लान में यमुना नदी पर 2 नये पुल बनाना भी शामिल है. इससे शहर में बढ़ रहे ट्रैफिक के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी. दिल्ली सरकार में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने एलिवेटेड रिंग रोड प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. वर्मा ने कहा,

‘दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या खत्म करने के लिए हम लॉन्ग टर्म प्रोजेकट पर फोकस कर रहे हैं. इस प्रोजेक्ट के तहत यमुना नदी पर दो फ्लाईओवर बनाए जाएंगे. इससे इलाके में ट्रैफिक मैनेजमेंट बेहतर करने में मदद मिलेगी. पहले पैकेज के लिए डिटेल में प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है. इसे मुख्यमंत्री ने भी मंजूरी दे दी है.’

Advertisement
ट्रैफिक का दबाव बढ़ा

PWD के अधिकारियों ने भी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सिग्नेचर ब्रिज के पास एक नया पुल बनाने पर काम चल रहा है. इसके अलावा, एक और फ्लाईओवर बनाया जाएगा. यह फ्लाईओवर मेटकाफ हाउस को आश्रम और दिल्ली -नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे तक जोड़ेगा.अधिकारी ने कहा कि बारापुला फेज 3 खुलने के बाद भी राहत नहीं मिली. इसकी वजह से सराय काले खां के आस-पास रिंग रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया. ये वही रोड है, जो सेंट्रल दिल्ली, साउथ-ईस्ट और ईस्ट दिल्ली को जोड़ती है.

यह भी पढ़ें: 51 साल पहले खोया पर्स फेसबुक से मिला! फिर मालिक ने जो कहा वो इमोशनल कर देगा

प्लान के तहत, पहले चरण में आजादपुर फ्लाईओवर से हनुमान मंदिर (ISBT) तक 9.5 किमी तक काम किया जाएगा. चांदनी राम अखाड़ा से मजनू का टीला तक 2.5 किमी और हनुमान मंदिर से DND फ्लाईओवर तक 11.5 किमी तक काम किया जाएगा.एलिवेटेड रोड मुकरा चौक के पास आजादपुर फ्लाईओवर को DND से जोड़ेगी. जो आगे जाकर आश्रम फ्लाईओवर से जुड़ती है. 

Advertisement

वीडियो: यूपी बुलेटिन: बाढ़ में डूबा लखनऊ, सीएम योगी को घेरते हुए अखिलेश क्या बोले?

Advertisement