The Lallantop

इंदौर जा रही बस में ट्रक से टक्कर के बाद लगी भयंकर आग, 8 लोगों की मौत

Rajasthan Bus Truck Collision: राजस्थान के दौसा जिले में एक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की जान चली गई. बताया गया कि यात्रियों से भरी बस ट्रक से जा भिड़ी जिसके बाद बस में तुरंत आग लग गई. कई घायलों का इलाज चल रहा है.

Advertisement
post-main-image
राजस्थान के सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • राजस्थान के दौसा जिले में 1 जुलाई की तड़के सुबह 3:30 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस ट्रक से टकराई और उसमें आग लगने से 8 लोगों की मौत हुई।
  • बस और ट्रक के बीच टक्कर 37 यात्रियों से भरी बस के अंदर इमरजेंसी गेट ठीक से नहीं खुलने के कारण कुछ यात्री फंसे रहे, जिससे दुर्घटना का कारण जांच के दायरे में है।
  • बस में लगी आग और तेज टक्कर के बाद पुलिस, फायर सर्विस तथा राहत टीमें मौके पर पहुंची हैं और घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजस्थान के दौसा जिले में एक पैसेंजर बस ट्रक से जा भिड़ी और उसमें आग लग गई. इस दुर्घटना में 8 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. बस ऋषिकेश से इंदौर की ओर जा रही थी और रास्ते में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ये हादसा हो गया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े शरत कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 1 जुलाई की तड़के सुबह 3:30 बजे हुई. अधिकारियों ने बताया कि बस में कुल 37 यात्री सवार थे, जिनमें से 22 घायल यात्रियों को पास के जिला अस्पताल में भेजा गया है. बचाव और राहत टीम मौके पर मौजूद है. बताया गया कि छह शवों को पहले ही जिला अस्पताल भेजा जा चुका है. 

पुलिस ने क्या बताया?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस टीम और इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची. दौसा SP पीयूष दीक्षित भी मौके पर मौजूद थे. उन्होंने बताया, 

Advertisement

‘सुबह करीब 3:30 बजे स्लीपर बस ऋषिकेश से इंदौर की ओर जा रही थी. इसी दौरान एक ट्रक से बस की टक्कर हुई और बस सड़क से नीचे उतर गई. जो लोग घायल थे वो बाहर निकल गए और जो फंसे रह गए उनकी बस में आग लगने से मौत हो गई.’ 

पुलिस ने बताया कि 5 लोगों की मौत आग में झुलसने से हुई है और तीन लोगों की सिर में चोट लगने से. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के पीछे के कारण पता लगाने में जुटी है. 

ये भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक से जा भिड़ी बस, 4 यात्रियों की मौत, 19 घायल

Advertisement
घटना पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस घटना पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने भी ट्वीट किया. उन्होंने अपने X हैंडल से ट्वीट कर लिखा, 

‘दौसा जिले में दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु होने का समाचार बेहद दुखद है. इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.’

undefined

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, बस का इमरजेंसी गेट भी समय पर नहीं खुला जिसकी वजह से कुछ यात्री बस के अंदर ही फंसे रहे. 

वीडियो: पाकिस्तान वाले कश्मीर में बवाल, लोग सड़क पर, 7 की मौत

Advertisement