The Lallantop

पेट्रोल 5 रुपये सस्ता, डीजल 3 रुपये, सुबह-सुबह नए रेट आ गए

Petrol Price Cut: वेस्ट एशिया में युद्ध के बाद मार्च में Nayara Energy ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी थीं. दुनिया भर में तेल की कीमतों में गिरावट के बाद कंपनी ने अब कीमतें कम करने का फैसला किया है.

Advertisement
post-main-image
नायरा एनर्जी के देश भर में 7000 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं. (Nayara Energy)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नायरा एनर्जी ने 1 जुलाई से अपनी 7000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर घटाने की घोषणा की है।
  • ईरान और अमेरिका के बीच हाल में नरमी आने के बाद वैश्विक तेल बाजार में स्थिरता आई, जिससे नायरा एनर्जी ने पिछले दो वर्षों में पहली बार तेल के दाम घटाने का निर्णय लिया।
  • तेल के दाम घटने से ग्राहकों को आर्थिक लाभ होगा और यह कदम भारतीय तेल क्षेत्र में मूल्य प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता संरक्षण के लिए प्रभावशाली माना जा रहा है।

ईरान और अमेरिका के बीच नरमी आई, तो भारत में एक तेल कंपनी भी ग्राहकों के लिए नरम हो गई. नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने का ऐलान किया है. नायरा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल 5 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया. तेल की कीमतों में यह बदलाव 1 जुलाई से देश भर में नायरा के 7000 से ज्यादा पेट्रोल पंप पर लागू हो गया. नायरा पिछले दो सालों में तेल की कीमतें कम करने वाली पहली कंपनी है. वेस्ट एशिया की जंग शुरू होने के बाद मार्च में ही तेल की कीमतें बढ़ाने वाली भी नायरा पहली कंपनी थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

वीडियो: खर्चा-पानी: 1 जुलाई से आधार कार्ड, पेट्रोल, पासपोर्ट के कौन से नियम बदलने वाले हैं?

Advertisement

Advertisement
Advertisement