उत्तराखंड के मसूरी में हरियाणा के एक टूरिस्ट ने उत्पात मचा दिया. घटना 29 जून को मसूरी के एक बाजार में हुई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शख्स कई लोगों को मारता दिख रहा है. उसने एक महिला के सिर पर इतना जोर से वार किया कि वो वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी. आरोपी की हिंसा ने पूरे इलाके में दहशत पैदा कर दी है.
मसूरी में हरियाणा के टूरिस्ट ने कई लोगों को मारा, महिला के सिर पर वार, पीड़िता अस्पताल में भर्ती
मसूरी के मॉल रोड पर सोमवार को हरियाणा से आए टूरिस्ट ने शराब के नशे में लोगों पर हमला किया. घटना से जुड़े एक वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी ने एक महिला के सिर पर प्लास्टिक क्रेट से इतनी तेज हमला किया कि वो वहीं जमीन पर गिर गई.


इंडिया टुडे से जुड़े अंकित शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, मसूरी के मॉल रोड पर सोमवार को हरियाणा से आए टूरिस्ट ने शराब के नशे में लोगों पर हमला किया. घटना से जुड़े एक वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी ने एक महिला के सिर पर प्लास्टिक क्रेट से इतनी तेज हमला किया कि वो वहीं जमीन पर गिर गई. महिला गंभीर रूप से घायल बताई गई है. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. वीडियो में वहां मौजूद लोग ये भी कहते सुने जा सकते हैं कि आरोपी ने कई लोगों के सिर पर वार किया.
वीडियो में एक शख्स कहा रहा है, ‘इसने कई लोगों के सिर फाड़ दिए हैं.’
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पहले आरोपी टूरिस्ट की कार से लोगों को टक्कर लगी. जब लोगों ने उसे टोका तो उसने उनसे बहस शुरू की. और देखते ही देखते उन पर हमला कर दिया. घटना के दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल था. वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस के आने तक उन्होंने आरोपी को वहीं पकड़े रखा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. उसने आरोपी पर्यटक को हिरासत में ले लिया.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोग नाराजगी जता रहे हैं. लोगों ने इस 'उपद्रवी पर्यटक' के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी ने इस तरह हमला क्यों किया. पुलिस की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस 36 साल के आरोपी का नाम नीरज राघव है. उसे पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कार को भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया है. आरोपी गुरुग्राम के सेक्टर 86 का रहनेवाला है.
वीडियो: मसूरी के राधा गायत्री डेथ केस में पुलिस का बयान आया सामने, अब भी कई सवाल
















