The Lallantop

ट्रेन से बेडरोल चुराकर भागा कपल, रेलवे ने पकड़ा तो पत्नी बोली- 'हां बनाओ वीडियो'

एक शख्स उन्हें ट्रॉली बैग खोलकर बेडरोल निकालने के लिए कहता है. लेकिन आरोपी महिला गलती मानने के बजाय कर्मचारियों पर ही भड़क जाती है. कहती है कि बेडरोल के लिए उसने TTE को ‘एक्स्ट्रा पेमेंट’ की है.

Advertisement
post-main-image
आरोपी महिला अपनी गलती मानने की जगह कर्मचारी से बहस करती रही. (फोटो- सोशल मीडिया)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रेलवे कर्मचारियों ने एक कपल को ट्रेन से बेडरोल चोरी करने के आरोप में पकड़ा, जिसमें कपल ने बेडरोल ट्रॉली बैग में छुपा रखा था और महिला ने गलती मानने से इनकार किया।
  • यह घटना तब हुई जब कपल ने टीटीई से अतिरिक्त भुगतान करने का दावा किया, जिससे कर्मचारियों के साथ बहस बढ़ी और महिला ने कर्मचारी पर वीडियो रिकॉर्डिंग का विरोध किया।
  • कपल को कड़ी चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसे कार्य न करें, और सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

‘एक तो चोरी, ऊपर से सीना जोरी.’ ये लाइन कभी न कभी तो जरूरी सुनी होगी. कही भी होगी. बट इन केस! आप इससे अनजान रह गए हैं तो बाकायदा मिसाल के साथ समझाए देते हैं. एक कपल का वीडियो वायरल है. आरोप है दंपती ट्रेन से बेडरोल ‘चुराकर’ ले जा रहा था. रेलवे कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ लिया. तो मियां-बीवी गलती मानने और शर्म से पानी-पानी होने के बजाय मुंहजोरी पर उतर आए.

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो किसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म का है. आरोपी कपल के साथ छोटा बच्चा भी है. रेलवे कर्मचारी उनके ट्रॉली बैग से ट्रेन का बेडरोल निकलवा रहे हैं. एक शख्स उन्हें ट्रॉली बैग खोलकर बेडरोल निकालने के लिए कहता है. लेकिन आरोपी महिला गलती मानने के बजाय कर्मचारियों पर ही भड़क जाती है. कहती है कि बेडरोल के लिए उसने TTE को ‘एक्स्ट्रा पेमेंट’ की है. 

रेलवे कर्मचारी को जवाब देते हुए वो कहती है,

Advertisement

‘फालतू का ड्रामा. पूरी बात नहीं सुन रहा. ये करते वो करते की बात नहीं है. बकवास नहीं. वीडियो बनवाना है, तो बनवा लो.’

महिला आगे कहती है, ‘हमने बताया इनको कि हमने ऐसा किस वजह से किया.’ वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स ने फिर से पूछा कि किस वजह से ऐसा किया. इसके जवाब में आरोपी महिला ने कहा, 

‘बताया तो किस लिए किया है. हमसे एक्स्ट्रा अमाउंट लिया गया था. हमसे TC ने एक्स्ट्रा अमाउंट लिया है.’

Advertisement

महिला के जवाब के बाद कर्मचारी ने कहा कि ‘TC ने पैसे लिए हैं, तो क्या ये उनके घर का है क्या?’ कर्मचारी से ये सवाल सुनने के बाद आरोपी महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने तमतमाते हुए कहा, 

‘हम दे रहे हैं या नहीं आपको? आप हमको ये बताओ? इसलिए बैग में डाला था क्योंकि इसका एक्स्ट्रा अमाउंट दिया था.’

महिला और कर्मचारी के बीच हुई इस बहस के दौरान महिला का पति चेहरे पर मुस्कान लिए वहां मूकदर्शक बना रहा. साथ ही कर्मचारी से रिकॉर्डिंग बंद करने की अपील करता रहा. इसके बाद कर्मचारी ने कहा कि वीडियो नहीं बंदा होगा और बैग खोलिए. कर्मचारी के कड़ी आवाज में कहने के बाद आरोपी शख्स ने अपना ट्रॉली बैग खोला. बैग से उसने कागज में रैप करके रखे हुए बेडरोल को निकाला और कर्मचारी को सौंप दिया. कर्मचारी ने सख्त लहजे में कपल को ऐसा दोबारा न करने की चेतावनी दी.

यह भी पढ़ें: 'देसी मिसाइल से F-15 फाइटर जेट गिराया', हूती विद्रोहियों का बड़ा दावा

घटना पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने एक्स पर महिला के पति के लिए लिखा, ‘ऐसे मुस्कुरा रहे हैं, जैसे कोई बाइलेटरल सीरीज जीत ली हो.’ 

Railway
यूजर्स के कमेंट.

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इनका ये अहंकार केस होने के बाद ही खत्म होगा.’ वहीं, एक और यूजर ने लिखा, ‘ये चादरें अच्छी क्वालिटी की भी नहीं हैं. तुम उन्हें क्यों चुराना चाहते हो?' आपका इस हरकत पर क्या नुक्ता-ए-नज़र हमें जरूर बताएं. कॉमेंट बॉक्स खुला है.

वीडियो: मक्का हमले वाले बयान पर ख्वाजा आसिफ का यू-टर्न, अब क्या बोले?

Advertisement