The Lallantop

पीएम मोदी से मिलने के लिए कराना होगा RT-PCR टेस्ट, कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर फैसला

PM Narendra Modi ने दिल्ली भाजपा के नेताओं को डिनर पर बुलाया है. इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल होंगी. अब इन सभी को अपना RT-PCR टेस्ट कराना होगा.

Advertisement
post-main-image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के पहले कोरोना टेस्ट कराना होगा. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)

कोविड के बढ़ते मामलों (Covid Cases Update) को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लिया है. रिपोर्ट है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात के पहले RT-PCR टेस्ट कराना होगा. ताकि ये पता चल सके कि मुलाकात करने वाला व्यक्ति कोविड पॉजिटिव तो नहीं है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, 11 जून की शाम को पीएम मोदी ने दिल्ली भाजपा के नेताओं को अपने आवास पर बुलाया. करीब 70 भाजपा नेताओं की प्रधानमंत्री से मुलाकात तय हुई. इनमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा के सभी सांसद और विधायक शामिल हैं. 

विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद, ये पहला मौका है जब पीएम ने दिल्ली इकाई के नेताओं को डिनर के लिए आमंत्रित किया है. ये कार्यक्रम शाम के साढ़े सात बजे होना है.

Advertisement

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि पीएम मोदी से मुलाकात के पहले इन सभी नेताओं को अपना RT-PCR टेस्ट कराना होगा.

देशभर में कोरोना के 7,121 एक्टिव केस

मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के मुताबिक, देशभर में कोरोना के 7,121 एक्टिव केस हैं. वहीं 8,573 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है.

दिल्ली में 757 कोरोना केस एक्टिव हैं. वहीं केरल में सबसे ज्यादा 2,223 मामले हैं. इस मामले में केरल के बाद गुजरात और पश्चिम बंगाल है. गुजरात में 1223 और पश्चिम बंगाल में 747 एक्टिव मामले हैं.

Advertisement

पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 306 कोरोना केस आए हैं. दिल्ली में 66 मामले आए हैं. 

1 जनवरी, 2025 से देशभर में कोरोना के कारण 74 लोगों की मौत हुई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में 6 कोरोना मरीजों ने जान चली गई है. 

ये भी पढ़ें: 'इंदिरा गांधी को मारा था, G7 में मोदी की राजनीति खत्म कर देंगे,' कनाडा के पत्रकार ने खालिस्तानियों पर बड़ा दावा किया

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, इससे निपटने की तैयारियां भी चल रही हैं. 5 जून को देशभर के अस्पतालों में मॉक ड्रिल की गई थी. ताकि ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आइसोलेशन बेड और जरूरी दवाओं की पूर्ति सुनिश्चित की जा सके. वहीं, 2 और 3 जून को स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में तकनीकी समीक्षा बैठकें हुई थीं. इनमें राज्य व आपदा प्रबंधन एजेंसियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की गई थी.

वीडियो: COVID 19 की फिर दस्तक, दिल्ली, महाराष्ट्र और केरल में कोरोना के कितने मामले?

Advertisement