कॉकरोच जनता पार्टी का कोलकाता के भारत सभा हॉल में एक इवेंट होने वाला था. लेकिन उनका आरोप है कि BJP ने उसे कैंसिल करवा दिया. आरोप CJP के स्पोक्सपर्सन आशुतोष रांका ने लगाया है. आशुतोष का कहना है कि इवेंट के लिए हॉल देने वाले मालिकों को BJP की तरफ से धमकियां आ रही हैं. इसलिए उन्हें पश्चिम बंगाल में अपना इवेंट कैंसिल करना पड़ा.
'बीजेपी नेताओं ने धमकी दी... ' पश्चिम बंगाल में CJP को अपना कार्यक्रम कैंसिल करना पड़ा
CJP Ashutosh Ranka on BJP: CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका का कहना है कि कोलकाता में इवेंट के लिए हॉल देने वाले मालिक को BJP की तरफ से धमकियां आ रही हैं. इसलिए उन्हें पश्चिम बंगाल में अपना इवेंट कैंसिल करना पड़ा. हालांकि उन्होंने बताया कि 'स्कूल ठीक करो' कैंपेन जारी रहेगा. आशुतोष रांका ने ये आरोप भी लगाया कि बंगाल में उनके सपोर्टर पर हमला किया गया है, क्योंकि वो खराब स्कूल के खिलाफ आवाज़ उठा रहे थे.

18 अगस्त को आशुतोष ने X पर एक पोस्ट में लिखा,
‘नॉर्थ कोलकाता के भारत सभा हॉल में हमारी तय कोलकाता मीटिंग अब कैंसिल कर दी गई है. क्योंकि हॉल के मालिकों को बीजेपी नेताओं से धमकियां मिली थीं. राज्य सरकार के भारी दबाव का हवाला देते हुए छह अन्य हॉल मालिकों ने भी इसे होस्ट करने से मना कर दिया. इससे ये बात और पक्की हो जाती है कि बीजेपी कॉकरोच से डरी हुई है.'
उन्होंने अपने पोस्ट में आगे बताया कि कॉकरोच ऑफ़ बंगाल सरकारी स्कूलों का दौरा करना जारी रखेंगे और बंगाल सरकार पर उन्हें ठीक करवाने के लिए दबाव डालते रहेंगे. उन्होंने साफ़ किया कि जल्द ही दूसरा इवेंट कराया जाएगा.
ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट में बिना वर्दी के लोगों को लाठियां मारने वाले कौन थे, दिल्ली पुलिस ने SC को बता दिया
CJP प्रवक्ता ने अपने बयान में सरकारी स्कूलों का भी ज़िक्र किया. दरअसल, CJP अब सरकारी स्कूलों का मुद्दा उठा रही है. बिल्डिंग की मरम्मत, पढ़ाई और मिड-डे मील को लेकर सवाल कर रही है. इसी सिलसिले में आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि उनके सपोर्टर पर हमला किया गया है, क्योंकि वो खराब स्कूल के खिलाफ आवाज़ उठा रहे थे. 13 अगस्त को एक CJP समर्थक का वीडियो शेयर कर आशुतोष ने लिखा,
‘पश्चिम बंगाल के बांकुरा ज़िले में हमारे समर्थक अब्दुल हाफ़िज़ को #schoolthikkaro कैंपेन के तहत पास के स्कूल जाने पर BJP के गुंडों ने बुरी तरह पीटा. उनके पिता की भी बेरहमी से पिटाई की गई. पश्चिम बंगाल पुलिस क्या आप अभी भी पश्चिम बंगाल की पुलिस हैं या पहले ही BJP की पुलिस बन चुके हैं? अपने कामों से हमें बताएं, हम उसी हिसाब से बंगाल के कॉकरोच को निर्देश देंगे.’
इसके इतर CJP राजस्थान सरकार के एक फैसले का भी विरोध कर रही है. राजस्थान शिक्षा विभाग ने एक गाइडलाइन जारी की है. जिसमें स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. दलील है कि इससे स्टूडेंट्स की सुरक्षा और निजता सुरक्षित रहेगी. गाइडलाइन के मुताबिक, बिना परमिशन कोई भी आउटसाइडर सीधे क्लासरूम, लेबोरेटरी, लाइब्रेरी, हॉस्टल या स्टूडेंट्स से जुड़े दूसरे हिस्सों में नहीं जा सकेगा.
वीडियो: पार्टी में डांस वाले वायरल वीडियो पर CJP की सफाई, सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या कहा?










