The Lallantop

कॉकरोच जनता पार्टी AAP से निकलकर बनी? कनेक्शन पता लगा

अभिजीत दीपके Cockroach Janta Party पेज के फाउंडर हैं. पेज के साथ जैसे-जैसे उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है, आरोप लगने लगे हैं कि उनका आम आदमी पार्टी (AAP) से कनेक्शन है. क्या है मामला?

Advertisement
post-main-image
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं. (फोटो: सोशल मीडिया)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं. इसे फॉलो करने वाले ज्यादातर जेन-ज़ी हैं. ये पेज सिर्फ तीन लोगों को फॉलो बैक करता है. अभिजीत दीपके, अर्पित शर्मा और मेघनाद. अभिजीत दीपके इस पेज के फाउंडर हैं. पेज के साथ जैसे-जैसे उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है, आरोप लगने लगे कि उनका आम आदमी पार्टी (AAP) से कनेक्शन है. आरोप सिर्फ अभिजीत पर नहीं हैं. मेघनाद और अर्पित पर भी हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अभिजीत दीपके

शुरुआत अभिजीत दीपके से करते हैं, जो पेज के फाउंडर हैं. 30 साल के अभिजीत महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर के रहने वाले हैं. उन्होंने पुणे से ग्रेजुएशन किया और अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशन्स (PR) में मास्टर्स किया. अभिजीत दीपके ने बीबीसी से बातचीत में बताया, 

“मुझे कुछ सालों के लिए आम आदमी पार्टी के साथ काम करने का मौका मिला था. जहां मैं उनकी कम्युनिकेशन टीम में था.”

Advertisement

इसके अलावा इंडिया टुडे से जुड़ीं सोनल मेहरोत्रा से बातचीत में अभिजीत ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल चाहें तो कॉकरोच जनता पार्टी को सपोर्ट कर सकते हैं. उन्होंने कहा,

"अगर वो चाहें तो अपना समर्थन दे सकते हैं. लेकिन मुझे नहीं लगता कि किसी भी जेन-ज़ी को ये पसंद आएगा कि कोई पॉलिटिकल व्यक्ति इससे जुड़े. मैंने AAP में 2020-2023 तक काम किया है. मैं उनके हेल्थ और एजुकेशन मॉडल से बहुत प्रभावित हुआ था. उस समय भारतीय राजनीति में स्वास्थ्य और शिक्षा की ज़्यादा बात नहीं होती थी. लेकिन उन्होंने इस पर काम करके दिखाया. इससे मुझे भी प्रेरणा मिली. लेकिन, 2024 में मैंने तय किया कि अब मुझे अपनी पर्सनल लाइफ और आर्थिक स्थिरता पर ध्यान देना है. मैंने कुछ यूनिवर्सिटीज़ में आवेदन किया. मेरा एडमिशन बॉस्टन यूनिवर्सिटी में हो गया, और तब से मैं वहीं हूं."

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं. सोशल मीडिया पर अभिजीत की कई तस्वीरें शेयर की जा रही हैं, जिसमें वो सिसोदिया के साथ नजर आ रहे हैं. एक ‘X’ पोस्ट में अभिजीत ने लिखा था, 

Advertisement

“कोई भी दूरी आम आदमी पार्टी के प्रति मेरी प्रतिबद्धता को कभी कमजोर नहीं कर पाएगी.”

अभिजीत दीपके
(फोटो: X)

जब कॉकरोच पार्टी की शुरुआत हुई तो मनीष सिसोदिया का बयान भी आया था. उन्होंने कहा था,

"कॉकरोच जनता पार्टी धमाल मचा रही है. जब सिस्टम में क्रोकोडाइल छाए हुए हैं और पूरे सिस्टम को गटर बनाकर रखा है तो कहीं तो कॉकरोच इकट्ठा होंगे… मैं इनके साथ हूं, क्योंकि मैं भी कॉकरोच हूं."

अर्पित शर्मा

अब आते हैं दूसरे फॉलोवर अर्पित शर्मा पर. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है. दावा किया जा रहा है कि AAP नेता संजय सिंह के साथ नजर आ रहे व्यक्ति अर्पित के पिता विकास शर्मा हैं. यह भी कहा जा रहा है कि विकास शर्मा खुद भी आम आदमी पार्टी के नेता हैं और चुनाव भी लड़ चुके हैं. आरोप के मुताबिक, विकास शर्मा पार्टी से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बुलंदशहर सीट से खड़े हुए थे. उन्हें महज 1400 वोट मिले थे, और वो बुरी तरह हारे थे.  

Cockroach Janta Party
(फोटो: X)
मेघनाद एस

अगला नाम है यूट्यूबर और पत्रकार मेघनाद एस का. सोशल मीडिया पर मेघनाद को लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने द‍िल्ली व‍िधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से टिकट मांगा था. लेकिन पार्टी ने इनकार कर दिया. इसके बाद मेघनाद ने दिल्ली के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से 2025 के विधानसभा चुनाव में एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था. चुनाव में उन्हें केवल 192 वोट मिले थे, जो कि 'नोटा' (NOTA) को मिले 532 वोट से भी काफी कम थे. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सतीश उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सोमनाथ भारती को हराकर जीत दर्ज की थी. मेघनाद खुद को 'भारत का पहला यूट्यूबर नेता' भी कहते हैं.  

ये भी पढ़ें: 'कॉकरोच जनता पार्टी' की शुरुआत, मैनिफेस्टो पढ़कर नेता, अफसर, जज सब कांप उठेंगे!

21 मई की सुबह तक इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी ने 12 म‍िल‍ियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया. फॉलोअर्स के मामले में इसने बीजेपी को पछाड़ दिया है. इंस्टाग्राम पर बीजेपी के 8.7 म‍िल‍ियन और कांग्रेस के 13.3 म‍िल‍ियन फॉलोअर्स हैं. सिर्फ 5 दिनों में कॉकरोच जनता पार्टी ने हजार से लेकर करोड़ों फॉलोअर्स तक का सफर तय कर लिया है.

वीडियो: कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होने के लिए चाहिए सिर्फ 4 योग्याताएं

Advertisement