The Lallantop

कॉकरोच जनता पार्टी को प्रोटेस्ट की इजाजत मिली, अभिजीत दिपके बोले- 'किताब और तिरंगा लाना न भूलें!'

Cockroach Janata Party Protest: 6 जून की सुबह अभिजीत दिपके अमेरिका से भारत पहुंचे. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होते ही उन्होंने समर्थकों से एक अपील की. उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर किताब और तिरंगा लेकर पहुंचे.

Advertisement
post-main-image
CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके दिल्ली पहुंच गए हैं. (LT/ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दी है, जो सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है।
  • यह अनुमति NEET परीक्षा में पेपर लीक और CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग गड़बड़ियों के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के तहत विरोध प्रदर्शन के चलते दी गई।
  • प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है और समर्थकों को सीधे जंतर-मंतर पर पहुंचने की अपील की गई है, जिससे शांतिपूर्ण आंदोलन के संचालन की उम्मीद है।

CJP Protest: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके को शनिवार, 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इजाजत दे दी है. CJP ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कंफर्म किया कि उसे अधिकारियों से प्रोटेस्ट की अनुमति मिल गई है. पार्टी ने सभी समर्थकों से पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बजाय सीधे जंतर-मंतर पर जुटने की अपील की है.

Advertisement

अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने की परमिशन मांगी थी. इंडिया टुडे के अंशुल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली जिले के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफिस ने अभिजीत दिपके को एक लेटर दिया, जिसमें उन्हें 6 जून को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने की परमिशन दी गई. धरने की इजाजत 2018 के सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर की शर्तों के आधार पर दी गई है.

CJP Protest Letter
दिल्ली पुलिस का परमिशन लेटर. (ITG)
'किताब और तिरंगा लाएंं'

6 जून की सुबह अभिजीत दिपके अमेरिका से भारत पहुंचे. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होते ही उन्होंने समर्थकों से अपील की. उन्होंने एक बार फिर अपना संदेश दोहराते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर किताब और तिरंगा लेकर पहुंचे.

Advertisement

अभिजीत दिपके ने एयरपोर्ट पर लैंड होते ही X पर लिखा,

"लैंड हो गया हूं.

आप सभी से जंतर-मंतर पर मिलने का बेसब्री से इंतजार है. अपने साथ एक किताब और हमारा तिरंगा लाना न भूलें!

पुलिसवालों से हमदर्दी और धन्यवाद जताने के लिए उन्हें फूल दें.

हमें इस आंदोलन को प्यार और शांति के साथ आगे बढ़ाना है!"

abhijeet dipke
अभिजीत दिपके का पोस्ट. (X)
डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने जाने दिया

ग्राउंड पर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचे दी लल्लनटॉप के रिपोर्टर रजत पांडे ने बताया कि फ्लाइट लैंड होने के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने अभिजीत दिपके को एयरपोर्ट से बाहर जाने दिया. CJP के समर्थकों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं. सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ाई गई है.

Advertisement
cjp protest
CJP का पोस्ट. (Instagram)

यह भी पढ़ें: 'सबकुछ रिकॉर्ड करें', कॉकरोच पार्टी ने 6 जून के प्रोटेस्ट में आने वालों को क्या गाइडलाइंस दीं?

क्यों हो रहा प्रोटेस्ट?

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने बताया है कि यह विरोध प्रदर्शन मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट’ (NEET) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) समेत कई परीक्षाओं में गड़बड़ी के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर है. NEET नीट यूजी 2026 की परीक्षा में पेपर लीक के आरोप लगे हैं. CBSE क्लास 12 की आंसर शीट की ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) चेकिंग में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है.

वीडियो: सोशल लिस्ट: कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर मंतर में प्रोटेस्ट, बवाल की आशंका!

Advertisement