The Lallantop

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पीटे जा रहे CJP प्रोटेस्टर्स, सिर फोड़ा, कई वीडियो आए

CJP Protesters Beaten: एक वीडियो में एक प्रोटेस्टर को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर कई लड़के पीटते दिखे. वहां, कई पुलिस वाले और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) जैसी वर्दी पहने जवान काफी संख्या में थे. लेकिन उनकी मौजूदगी में भी भीड़ के हौसले बुलंद थे.

Advertisement
post-main-image
CJP प्रोटेस्टर्स को पीटने वाले कई वीडियो आए. (स्क्रीनग्रैब: X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दिया है और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन खत्म हो गया है, लेकिन उसके समर्थकों के खिलाफ हिंसा के नए वीडियो वायरल हो रहे हैं।
  • CJP के प्रोटेस्ट के वक्त कुछ प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर विवादित टिप्पणियां कीं, जिससे उनकी आलोचना और विरोध-प्रदर्शन चोटिल हुए।
  • दिल्ली में हुई हिंसा के वीडियो व्यापक रूप से सोशल मीडिया पर साझा किए गए हैं, जिससे पुलिस और सरकारी एजेंसियों की प्रतिक्रिया और जांच की मांग उत्पन्न हुई है।
author-image
सुशीम मुकुल

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रोटेस्ट खत्म हो गया. लेकिन, एक नया सिलसिला शुरू हो गया. CJP प्रोटेस्टर्स की पिटाई का. कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें CJP प्रोटेस्टर्स के साथ मारपीट की जा रही है. प्रदर्शनकारियों को पीटने वाले लोग खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सपोर्टर, हिंदुत्व के रक्षक और राष्ट्रवादी बताते दिखे.

Advertisement

दिल्ली में पुलिस की मौजूदगी के बीच CJP प्रोटेस्टर्स को पीटने के वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में तो पुलिस वाले ने आकर किसी तरह भीड़ द्वारा पीटे जा रहे एक लड़के को बचाया. उस वीडियो में एक शख्स दावा करता है कि लड़के के सिर में काफी चोट लगी. इसी वीडियो में एक लड़की को भीड़ घेरकर परेशान करते दिखी.

क्या बोली CJP?

इंडिया टुडे से जुड़े सुशीम मुकुल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोटेस्टर्स से भिड़ने और उन पर हमला करने वाले वीडियो पर प्रतिक्रिया के लिए CJP के तीन प्रवक्ताओं से संपर्क किया गया. दो ने कोई जवाब नहीं दिया, जबकि तीसरे ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना के बारे में पता नहीं है और उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.

Advertisement
BJP ने क्या कहा?

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में शूट किए गए 5 मिनट और 18 सेकेंड के वीडियो को शेयर करते हुए BJP दिल्ली के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा,

“भाई, इंडिया को नेपाल बनाने वाला था... ”

पोस्ट में तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने तीन 'खुशी के आंसू' वाली स्माइली इमोजी भी डालीं. वीडियो में एक युवक माइक पकड़े हुए है. वो लाल टी-शर्ट पहने एक प्रोटेस्टर को गर्दन से पकड़ लेता है, जबकि दूसरा दूर जाने की कोशिश करता है.

Advertisement
tajinder pal singh bagga
तजिंदर पाल सिंह बग्गा का पोस्ट. (X)

माइक थामने वाला युवक उस प्रोटेस्टर से पूछता है कि क्या उसने भारत को नेपाल बनाने की धमकी दी थी? और पीएम मोदी पर क्या कॉमेंट किया था? प्रोटेस्टर ने जवाब दिया कि वो पहली बार कैमरे के सामने बोल रहा था, उसने ये टिप्पणियां की थीं, और बाद में उसे एक पुलिस स्टेशन ले जाया गया जहां उसे कथित तौर पर घंटों तक रखा गया था. वीडियो में माइक पकड़े युवक ने प्रोटेस्टर के साथ गाली-गलौज की और जबरदस्ती माफी मंगवाई.

दिल्ली में पिटे CJP प्रोटेस्टर्स

सोशल मीडिया ऐसे वीडियो से भरा पड़ा है, जिनमें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करने वाले प्रोटेस्ट में आए छात्रों को हिंसा का सामना करना पड़ा. ज्यादातर घटनाएं दिल्ली के कनॉट प्लेस पर देखी गईं. CJP प्रोटेस्ट के विरोधी खुद कैमरा ऑन करके, दावे कर-करके छात्रों और प्रदर्शन में शामिल होने वालों को पीटते दिखे.

PM मोदी और BJP पर भद्दे कॉमेंट्स

जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट अपने उरूज पर था, तो कुछ प्रोटेस्टर्स के विवादित वीडियो आए. दावा किया गया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, BJP और सुरक्षाकर्मियों पर गाली-गलौज, भद्दे और पर्सनल हमले करके हद पार कर दी.

ऐसे नारे और टकराव दिखाने वाले वीडियो को सरकार का सपोर्ट करने वालों ने इस बात के सबूत के तौर पर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया कि आंदोलन में तमीज की कमी थी और उसे हाईजैक कर लिया गया था. इन आरोपों पर CJP और उसके सपोर्टर्स ने खुद को इन विवादित क्लिप्स से अलग कर लिया.

CJP ने दूरी बनाई

विवादित नारे और कॉमेंट करने वाले प्रोटेस्टर्स को CJP और उसके समर्थकों ने एंटी-सोशल एलीमेंट्स बताया. लेकिन, प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद CJP प्रोटेस्टर्स सरकार के साथ हमदर्दी रखने वाले एलीमेंट्स के निशाने पर आ गए हैं.

प्रोटेस्टर्स को पीटते हुए ‘जय श्री राम’ की नारेबाजी करते दिखे. एक वीडियो में हिल्टन हाउज के बाहर एक लड़के पीछे कई लोग पड़ गए. कैमरा ऑन किया और उसे पीटना चालू कर दिया. लड़के ने कनॉट प्लेस के सफेद पिलर के बीच खुद को बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन एक साथ कई लोगों से बच नहीं सका. पिटाई का शिकार बना.

जिस वीडियो का शुरुआत में जिक्र किया, उसमें एक लड़के के पीछे भीड़ पड़ी और उसकी खूब पिटाई की. पुलिस वाले ने दखल दिया, तब जाकर बचा. उसे एक ऑटो रिक्शा में बिठाया, तभी वीडियो में एक शख्स बोला,

"भाई इसका सिर फोड़ दिया बंदे का. ये कैमरामैन था."

इसी वीडियो में एक लड़की कनॉट प्लेस में कुछ आदमियों से घिरी दिखी. कई लोगों ने लड़की को अपने फोन में रिकॉर्ड किया. बार-बार उसे 'कॉकरोच' कहते दिखे.

CJP Protestors Beaten
(स्क्रीनग्रैब: X)

भीड़ के बीच खड़ी होकर, लड़की कहती सुनाई देती है,

"मैंने कुछ बोला है? आपने वीडियो देखा है?"

इस दौरान लड़की भीड़ से बचने की अकेले कोशिश करती है.

पुलिस की मौजूदगी में पीटा

एक अन्य वीडियो में एक शख्स को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर कई लड़के पीटते दिखे. वहां, कई पुलिस वाले और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) जैसी वर्दी पहने जवान काफी संख्या में थे. लेकिन उनकी मौजूदगी में भी भीड़ के हौसले बुलंद थे. जय श्री राम के नारे लगाते हुए लड़के को पीटा. लड़के पीटने वाले एक युवक ने कहा कि प्रेमानंद महाराज पर टिप्पणी करने की वजह से ऐसा किया.

यह भी पढ़ें: 'कॉकरोच अभी मरे नहीं हैं', अभिजीत दिपके ने सरकार-पुलिस को बड़ी चेतावनी दे दी

हिंसा करने वाले युवक बोलते सुनाई देते हैं,

"आई सपोर्ट मोदी जी... आई सपोर्ट योगी आदित्यनाथ... धर्म की बात करने वाली पार्टी को हमेशा सपोर्ट करना चाहिए..."

कुल मिलाकर, CJP प्रोटेस्टर्स को टारगेट करके पीटने के वीडियो बदले की कार्रवाई के तौर पर सामने आ रहे हैं. खबर लिखे जाने तक, इन मामलों में पुलिस की किसी कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

वीडियो: पार्टी में डांस वाले वायरल वीडियो पर CJP की सफाई, सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या कहा?

Advertisement