The Lallantop

महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने वाले DCP पर एक्शन, संदीप लांबा जंतर मंतर से हटाए गए

Delhi Police ने एडिशनल DCP Sandeep Lamba को जंतर मंतर पर ड्यूटी से हटाकर उनकी पुरानी तैनाती पर वापस भेज दिया है. महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद यह एक्शन लिया गया. कौन है संदीप लांबा?

Advertisement
post-main-image
सोशल मीडिया पर एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा की खूब आलोचना हो रही है. (फोटो: X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली पुलिस ने एडिशनल DCP संदीप लांबा को जंतर-मंतर पर तैनाती से हटा कर उनकी पुरानी पदस्थापना पर भेज दिया है, क्योंकि उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे एक महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं।
  • यह कार्रवाई 20 जुलाई को हुए कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के कारण हुई, जिसमें संदीप लांबा की पुलिस वर्दी में महिला को थप्पड़ मारने की घटना दिख रही है।
  • संदीप लांबा को हटाए जाने के बाद इस मामले को दिल्ली हाईकोर्ट में भी उठाया गया है, और आगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई या जांच की संभावना बनी हुई है, जिससे पुलिस की जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा को जंतर-मंतर पर ड्यूटी से हटा दिया है. उन्हें अब उनकी पुरानी तैनाती पर वापस भेज दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने यह एक्शन ऐसे समय में लिया है, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में संदीप लांबा एक महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हो रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि संदीप लांबा को प्रोटेस्ट साइट से हटा दिया गया है और उन्हें अपने पोस्टिंग वाले स्टेशन पर वापस जाने के लिए कहा गया है. संदीप लांबा DANIPS अधिकारी (दिल्ली, अंडमान और निकोबार आइलैंड पुलिस सर्विस) हैं. 

22 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान भी यह मुद्दा उठा. इस मामले में याचिकाकर्ताओं की तरफ से पेश हुए सीनियर एडवोकेट गोपाल शंकरनारायणन ने कोर्ट में कहा कि सार्वजनिक तौर पर मौजूद वीडियो में संदीप लांबा की पहचान साफ दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा,

Advertisement

“वीडियो में एडिशनल DCP संदीप लांबा (उत्तर-पूर्वी जिला) साफ दिख रहे हैं. उनका नाम और बैज दोनों नजर आ रहे हैं. वो एक ऐसी महिला को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं, जो किनारे खड़ी है और कुछ नहीं कर रही. अगर वर्दी में मौजूद लोग जवाबदेह हैं, तो उनके नाम लेने से डरना नहीं चाहिए. उन्हें अदालत में बुलाकर जवाब मांगा जाना चाहिए.”

दिल्ली में 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान संदीप लांबा की तैनाती जंतर-मंतर पर थी. पुलिस ने संसद मार्च को रोकने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में संदीप लांबा एक महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: बच्चे बहुत हिम्मतवाले, ये पीढ़ी नाम रोशन करेगी... सलमान खान CJP प्रोटेस्ट के समर्थन में उतरे

दिल्ली से बाहर भी प्रदर्शन

'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 20 जून से जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रही है. 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान झड़प हुई थी. सुरक्षाबलों ने कई प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया.  

यह आंदोलन दिल्ली से बाहर भी फैल गया है. बिहार, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान में भी प्रदर्शन की खबरें हैं. पटना में, गवर्नर हाउस की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस, वॉटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया. कई दूसरे राज्यों में भी ऐसे ही प्रदर्शन हुए.

वीडियो: प्रोटेस्ट में महिला को थप्पड़ मारा, गीतांजलि अंगमो पर भी किया DCP ने हमला?

Advertisement