The Lallantop

CJP Protest: अभिजीत दिपके, रांका, सौरव प्लेन से ही डिटेन, ध्रुव राठी और रत्ना भी हिरासत में

CJP Protest के लिए मुंबई से दिल्ली पहुंचे CJP फाउंडर अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया गया. दिल्ली पुलिस ने उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही डिटेन कर लिया. इससे पहले, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह को भी हिरासत में लिया गया.

Advertisement
post-main-image
मुंबई से दिल्ली पहुंचे CJP फाउंडर अभिजीत दिपके डिटेन हुए. (बाएं). (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरव दास, और आशुतोष रांका को मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट पर ही हिरासत में ले लिया।
  • इस गिरफ्तारी के पीछे दिल्ली पुलिस की मिली जानकारी और गुरुग्राम पुलिस की सहायता से ध्रुव राठी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और प्रदर्शनकारियों पर कड़ी कार्रवाई का कारण है।
  • दिल्ली पुलिस ने CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए केंद्रीय क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया. मुंबई से आई फ्लाइट के दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करते ही दिल्ली पुलिस प्लेन के अंदर दाखिल हो गई. CJP ने बताया कि अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को सीधे फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया. इससे पहले, फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी और CJP की लीगल टीम की हेड रत्ना सिंह को भी हिरासत में लिया गया. इसके अलावा, पुलिस ने कनॉट प्लेस से लगभग 150 प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया गया, ताकि वे बैरिकेड्स तोड़कर जंतर-मंतर पर इकट्ठा ना हो सकें.

Advertisement
अरेस्ट होने आया हूं, कर लो अरेस्ट

CJP ने एक पोस्ट किया, जिसमें प्लेन के अंदर महिला पुलिसकर्मी नजर आती हैं. वे सभी को एक-एक करके प्लेन से बाहर निकालती हैं. इस दौरान प्लेन में पुरुष पुलिसकर्मी को बुलाने की आवाज आती है. अभिजीत दिपके कहते हैं, "मैं अरेस्ट होने ही आया हूं, कर लो अरेस्ट."

Advertisement

इससे पहले, ध्रुव राठी को हिरासत में लिए जाने पर CJP ने सरकार पर निशाना साधा. CJP ने एक पोस्ट में कहा कि सरकार डर गई है. इंडिया टुडे से जुड़े नीरज वशिष्ठ रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस की मदद से ध्रुव राठी को डिटेन किया. उन्हें गुरुग्राम के सेक्टर 56, केंद्रीय विहार इलाके से हिरासत में लिया गया.

दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि ध्रुव राठी अपने माता-पिता के पास आए हैं, जो हाल ही में दुबई से लौटे थे. दिल्ली पुलिस ने ये जानकारी गुरुग्राम पुलिस के साथ शेयर की, जिसके बाद संयुक्त टीम ने देर रात रेड कर उन्हें हिरासत में लिया.

CJP ने क्या कहा?

ध्रुव राठी को डिटेन किए जाने पर CJP ने अपने X पोस्ट में लिखा,

Advertisement

"तानाशाह उन युवाओं से बुरी तरह डरा हुआ है जो उसकी गलत हरकतों पर सवाल उठाते हैं और चुप रहने से इनकार करते हैं!"

dhruv rathee
CJP का पोस्ट. (Courtesy: @Cockroachisback/ X)
दिल्ली पुलिस के कड़े इंतजाम

प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए नई दिल्ली इलाके में भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली-बदरपुर बॉर्डर के पास मोहन एस्टेट में सड़कों पर स्पाइक स्ट्रिप्स, यानी कीलें बिछाई गई हैं.

यह भी पढ़ें: CJP Protest: 20000 जवान, 300 कैमरे, 12 डिटेंशन सेंटर... दिल्ली की किलेबंदी की 10 बड़ी बातें

दिल्ली पुलिस ने CJP को 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी. लेकिन, CJP पीछे हटने के मूड में नहीं है. दिल्ली पुलिस की पूरी कोशिश है कि CJP मेंबर्स और प्रोटेस्टर्स को जंतर-मंतर आने से रोका जाए.

वीडियो: Jantar Mantar: ‘हम भी इंसान हैं…’, प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली पुलिस का संदेश

Advertisement