The Lallantop

शख्स घर की सीढ़ी से उतरा ही था, पीछे पानी जमीन फाड़ कर निकला, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के अंदर की जमीन से अचानक पानी हाई प्रेशर के साथ बाहर निकलता है. जिसके बाद लड़का अपनी जान बचाने के लिए भागने लगता है.

Advertisement
post-main-image
छत्तीसगढ़ में पुराने बोरिंग का पाइप फटने से हादसा होने से बचा. (फोटो- सोशल मीडिया)

छत्तीसगढ़ में एक घर के अंदर कथित तौर पर पुराने बोरिंग का पाइप फटने से हादसा होने से बच गया. बताया जा रहा है कि घर के बगल में ही नई हाई प्रेशर बोरिंग हो रही थी, जिसके तेज प्रेशर की वजह से पहले से हुई अंडरग्राउंड बोरिंग का पाइप फट गया. पाइप इतनी तेजी से फटा कि घर के अंदर की जमीन फट गई, जिसकी चपेट में आने से घर का एक शख्स बाल-बाल बच गया. ये सारी घटना घर के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

Advertisement

घटना गुरुवार, 29 जनवरी की रात बिलासपुर के उसलापुर इलाके के गोकुलधाम की बताई जा रही है. टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के अंदर की जमीन से अचानक पानी हाई प्रेशर के साथ बाहर निकलता है, जिसके बाद लड़का अपनी जान बचाने के लिए भागने लगता है. अंडरग्राउंड बोरिंग का पाइप इतना जोर से फटा कि घर के फर्श पर लगी टाइल्स उखड़ गई.

फर्श के फटने के बाद जो पानी निकला, उसके साथ मिट्टी और कीचड़ भी बाहर आया. कीचड़ वाला पानी पूरे घर में फैल गया. बताया जा रहा है कि पड़ोस में होने वाली नई बोरिंग का दबाव इतना ज्यादा था कि जमीन के नीचे हुई पुरानी बोरिंग की पाइप फट गई. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सचिन गुप्ता नाम के यूजर ने शेयर किया था. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया,

Advertisement

बिलासपुर में एक प्लॉट में हैवी मशीन से बोरिंग करने का काम हो रहा था. हाई प्रेशर बनने से पड़ोसी के मकान का बोरिंग पाइप फट गया. एकदम जमीन फट गई और पानी की धार फूट पड़ी.

इस वीडियो को देखने के बाद एक्स पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं. कपिल गौर नाम के एक यूजर ने लिखा कि 'बिलासपुर का इंजीनियरिंग टैलेंट तो देखिए. एक प्लॉट में खुदाई हुई और दूसरे का पाइप फट गया. इसे कहते हैं ‘डिजिटल कनेक्टिविटी’. काम कहीं और. असर कहीं और!' वहीं, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘प्रकृति की शक्ति के आगे सारी मशीनें फेल हैं.’

यह भी पढ़ें: सेशन जज ने केस का ऑर्डर एक ही पेज पर प्रिंट करा लिया, हाई कोर्ट गदगद हो गया

Advertisement

बता दें कि इस दुर्घटना में किसी भी हताहत की सूचना नहीं है.

वीडियो: पाकिस्तान और बांग्लादेश के कारण भारत की ओलंपिक की मेजबानी खतरे में पड़ जाएगी?

Advertisement