The Lallantop

हरियाणा के चरखी दादरी में किसने पुलिस थाने के पास 7 लोगों को गोलियां मारीं?

Charkhi Dadri firing incident: हरियाणा के चरखी दादरी में सिटी पुलिस थाने के सामने दिन गोलियां चलाई गईं. घटना में 7 लोगों के घायल होने की खबर है. बदमाशों की पहचान के लिए लगातार दबिश जारी है. घटनास्थल के पास मौजूद CCTV कैमरा में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई.

Advertisement
post-main-image
अज्ञात हमलवारों ने स्कॉर्पियो सवार लोगों पर गोलियां चलाई. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हरियाणा के चरखी दादरी में 6 अगस्त को सिटी पुलिस थाने के सामने स्कॉर्पियो में सवार सात लोगों पर अपराधियों ने 10-15 राउंड फायरिंग की, जिसमें सभी घायल हो गए।
  • कीर्तिमान, अमित और विजय नाम के घायलों की अदालत में पुराने आपराधिक मामलों की तारीख पेशी के बाद वापस लौटते समय इस घटना ने जन्म लिया है, जिसके पीछे रोहित गोदारा गैंग का हाथ बताया जा रहा है।
  • पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर कई टीमें गठित की हैं और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है, साथ ही जांच जारी है कि यह गैंग हिंसा है या पुरानी रंजिश।

हरियाणा के चरखी दादरी में एक स्कॉर्पियो में सवार 7 लोगों पर कुछ अपराधियों ने कई राउंड फायर कर दिए. 6 अगस्त को सिटी पुलिस थाने के सामने दिन दिहाड़े हुई इस अंधाधुंध फायरिंग में सातों लोग घायल हुए हैं. इनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है. वारदात के पीछे कुख्यात रोहित गोदारा गैंग का हाथ बताया जा रहा है.

Advertisement

घायलों में अंकित (मानकावास), कीर्तिमान (हिसार), कृष्ण (महेंद्रगढ़), सूरज (मानहेरू), अंकित (भिवानी), विजय उर्फ सन्नी (हिसार) और अमित (फतेहगढ़) शामिल हैं. सभी को पहले दादरी सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया. बाद में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया. शुरुआती जांच में कुछ घायलों पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है.

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना की जिम्मेदारी विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग ने ली है. एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर गोदारा गैंग के नवीन बॉक्सर की आवाज है. वह कह रहा है,

Advertisement

"राम राम सारे भाइया को. मैं नवीन बॉक्सर, रोहित गोदारा ग्रुप से. आज दादरी के अंदर अमित के ऊपर अटैक हुआ है, उसकी जिम्मेवारी हम लेते हैं. सभी कान खोल के सुन लेना यह लड़ाई अभी शुरू हुई है. इसमें जो भी इनको सपोर्ट करेगा, कोई भी इनके साथ मिलकर चलेगा, वह सीधे-सीधे तौर पर हमारा दुश्मन होगा."

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तीन शूटरों को हथियार के साथ भागते हुए देखा जा सकता है.  

बदमाशों ने की 10-15 राउंड फायरिंग

मामले पर डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार ने बताया कि कि बदमाशों ने गाड़ी में बैठे लोगों पर फायरिंग की थी. उन्होंने कहा,  

Advertisement

“आज दोपहर करीब 12 बजे के आसपास थाना शहर दादरी के नजदीक तीन पैदल व्यक्तियों ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर गोलियां चलाई थीं. 10 से 15 राउंड फायरिंग की गई है. जिसमें सभी सात व्यक्ति घायल हो गए. उनका इलाज चल रहा है. कीर्तिमान, अमित और विजय आज अपने पुराने केस में अदालत में तारीख पेशी पर आए थे. कोर्ट से वापस जाते हुए ये घटना हुई.”

ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम का कॉमेंट सेक्शन लड़कियों को प्रॉस्टिट्यूशन में धकेलने का जरिया कैसे बन गया?

डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, डीएसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. मामले में सीआईए, साइबर सेल, सिटी थाना और सदर थाना की संयुक्त टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं.

उन्होंने दावा किया है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस अब जांच कर रही है कि घटना में कोई गैंग शामिल है या फिर किसी पुरानी रंजिश के कारण गोली चलाई गई. 

वीडियो: अयोध्या से पवन पांडे को टिकट देकर अखिलेश ने क्या बड़ा संदेश दिया?

Advertisement