दिल्ली के टिकरी कलां में 19 अगस्त को एक CNG पंप पर धमाका होने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा स्टेशन पर रिफिलिंग के दौरान हुआ. पुलिस ने बताया कि एक ट्रक में गैस भरते समय उसका टैंक फट गया था, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य तीन घायल हो गए.
दिल्ली में CNG पंप पर रिफिलिंग के दौरान धमाका, 3 कर्मियों की मौत
Delhi CNG blast: मृतकों की पहचान 25 साल के मनीष, 34 साल के ब्रह्मजीत और 30 साल के सनी के रूप में हुई है. तीनों ही स्टेशन पर सीएनजी रिफिलिंग का काम करते थे. घायलों में शामिल सुरजीत, संजय और विपिन को इलाज के लिए मुंडका के CD ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

मृतकों की पहचान 25 साल के मनीष, 34 साल के ब्रह्मजीत और 30 साल के सनी के रूप में हुई है. तीनों ही स्टेशन पर सीएनजी रिफिलिंग का काम करते थे. घायलों में शामिल सुरजीत, संजय और विपिन को इलाज के लिए मुंडका के CD ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
सीएनजी पाइप जोड़ते समय हुई घटनादिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना दोपहर 3.47 बजे हुई. CNG पंप पर एक ट्रक गैस भरवाने गया था. फायर सर्विस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक का गैस टैंक तब फटा जब उसमें CNG पाइप जोड़ा जा रहा था. घटना में एक ट्रक, एक कार और दो टू-व्हीलर को भी नुकसान पहुंचा है.
ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही आउटर डिस्ट्रिक्ट के DCP, ACP और मुंडका पुलिस स्टेशन के SHO समेत पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी. फायर विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.
2 या 3 साल से पंप पर काम कर रहे थे मृतकइंडिया टुडे से जुड़े ओपी शुक्ला ने मृतकों के परिजनों ने बात की. उनका कहना है कि उन्हें फोन कर हादसे की जानकारी दी गई थी. कहा गया था कि उनके परिचित घायल हैं. लेकिन उन्हें अस्पताल नहीं ले जाया गया. वह खुद आकर उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए.
ये भी पढ़ें: हॉस्टल में एक साथ हंसने-रोने लगी लड़कियां, डर के मारे 600 छात्राएं घर लौटीं, जांच में क्या पता चला?
मनीष के चाचा ने कहा,
“हम नरेला में थे. फोन आया की मनीष को चोट लग गई. फिर हम यहां आए, उसे एंबुलेंस से लेकर हॉस्पिटल लेकर गए. वह 3 साल से यहां काम कर रहा था. शादी हो गई थी. 1 बच्चा था. ”
ब्रह्मजीत के भतीजे आदित्य ने बताया,
“मैंरे दो चाचा यहां काम करते थे. एक एक्सपायर हो गए. एक चाचा की हालात काफी सीरियस है. उन्हें कमर पर चोट है. हमें सूचना मिली कि यहां ब्लास्ट हुआ. फिर हम यहां आए. उन्हें फिर हॉस्पिटल लेकर गए. उस समय तक यहां पुलिस भी नहीं थी. ”
आदित्य ने बताया कि ब्रह्मजीत और दूसरे चाचा, दोनों की शादी हो गई है. उनके दो-दो बच्चे हैं. दोनों ही दो साल से स्टेशन पर काम कर रहे थे. आगे पुलिस मामले की जांच कर रही है.
वीडियो: Patna में दूसरा Student Protest क्यों शुरू हुआ, Chirag Paswan ने CM को क्यों लिखा लेटर?











