The Lallantop

बीएसपी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, मायावती ने क्या कहा?

BSP Umashankar Singh death: उमाशंकर सिंह बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक थे. 55 साल के बसपा नेता लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे. वह लखनऊ में घर में ही इलाज करा रहे थे. बुधवार, 5 अगस्त को उन्होंने आखिरी सांस ली.

Advertisement
post-main-image
55 साल के उमाशंकर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह का 5 अगस्त 2023 को कैंसर से लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
  • उमाशंकर सिंह का निधन उस समय हुआ जब बहुजन समाज पार्टी पूरी तरह से प्रदेश में चुनाव हार चुकी थी और वह अकेले पार्टी का विधायक बने हुए थे।
  • उनके निधन के बाद बहुजन समाज पार्टी का उत्तर प्रदेश में कोई भी विधायक नहीं बचा है, जिससे पार्टी की विधानसभा में उपस्थिति समाप्त हो गई है।

उत्तर प्रदेश की बलिया जिले की रसड़ा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया है. वह बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक थे. 55 साल के उमाशंकर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे. वह लखनऊ में घर में ही इलाज करा रहे थे. बुधवार, 5 अगस्त को उन्होंने आखिरी सांस ली.

Advertisement

विधायक उमाशंकर के निधन पर कई राजनेताओं ने शोक जताया है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, 

"जनपद बलिया के रसड़ा विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है. विनम्र श्रद्धांजलि. ॐ शांति"

Advertisement

बीएसपी प्रमुख मायावती, उमाशंकार को अपना भाई मानती थीं. उन्होंने एक्स पर दुख जताते हुए लिखा, 

बहुजन समाज पार्टी के कर्मठ, ईमानदार व पूरी तरह से वफादार बलिया की रसड़ा सीट से लोकप्रिय विधायक श्री उमाशंकर सिंह की लम्बी बीमारी की वजह से इलाज के दौरान देहान्त हो जाने की खबर अति-दुखद. उनके परिवार तथा उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना. पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की जितनी भी तारीफ की जाये वह कम है. उनके पुत्र से लगातार सम्पर्क बने रहने के दौरान ही आज शाम उनके देहान्त की खबर मिली.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पोस्ट साझा कर उमाशंकर की मौत पर दुख जताया.

Advertisement

उमाशंकर सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के खनवर गांव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था. उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्र संघ से की थी. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, वह 1990-91 में अपने कॉलेज में छात्रसंघ के महामंत्री निर्वाचित हुए थे. इसके बाद उमाशंकर 2000 में जिला पंचायत सदस्य चुने गए. 

ये भी पढ़ें: भोपाल में 'औंधारोपण', 10 हजार नए पौधे लगाने के लिए पुराने पेड़ काट दिए गए

2011 में वह BSP से जुड़े थे और 2012 में पहली बार रसड़ा विधानसभा सीट से पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरे. इसमें उन्हें जीत हासिल हुई. इसके बाद 2017 और 2022 में भी उमाशंकर ने रसड़ा सीट पर कब्जा जमाए रखा. 2022 के चुनाव में जब बहुजन समाज पार्टी का पूरे प्रदेश से सूपड़ा साफ हो गया था, तब उमाशंकर ही थे जो अपनी सीट बचा पाए. वह प्रदेश में बीएसपी के इकलौते विधायक थे. अब पार्टी का यूपी में कोई भी विधायक नहीं बचा है. 

वीडियो: एयर इंडिया की उड़ान में तेज झटके, एयर होस्टेस चीखी, यात्रियों में मची अफरा तफरी

Advertisement