The Lallantop

'BJP में आए सनातनी समझ लें...' रंगदारी पर बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने चेताया- 'अंडे पड़ सकते हैं'

Samik Bhattacharya ने BJP में आए नए कार्यकर्ताओं को समझाया. उन्होंने Extortion की समस्या को लेकर कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का एक तबका ऐसी सोच दिखा रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि अंडो को दिशा कभी भी बदल सकती है.

Advertisement
post-main-image
समिक भट्टाचार्य BJP के राज्यसभा सांसद हैं. (PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद भाजपा की नई सरकार ने राज्य में जबरन वसूली की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने का दावा नहीं किया है।
  • राज्य में रंगदारी और जबरन वसूली की दीर्घकालीन समस्याएं हैं, जिनका सामना भाजपा सरकार को सत्ता आने के दो महीने बाद भी करना पड़ रहा है।
  • भाजपा के बंगाल अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी है कि अगर कोई गड़बड़ी हुई तो अंडों की दिशा पलट सकती है और सरकार जल्द नई औद्योगिक नीति पर सलाह-मशविरा करेगी।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार के बाद उसके नेताओं पर अंडे फेंके जाने की कई घटनाएं सामने आईं. राज्य में अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है. बंगाल में जबरन वसूली (Extortion) की समस्या बहुत गहरी है और यह BJP के लिए एक बड़ी चुनौती है. बंगाल भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को आगाह कर दिया है. उनसे बोल दिया कि अगर गड़बड़ हुई, तो अंडो की दिशा बदल भी सकती है. सामिक ने माना कि BJP सरकार अभी तक जबरन वसूली की समस्या को पूरी तरह से खत्म नहीं कर पाई है.

Advertisement

BJP के पश्चिम बंगाल स्टेट प्रेसिडेंट समिक भट्टाचार्य ने यहां तक दावा किया कि भाजपा का एक धड़ा खुद रंगदारी जैसी सोच दिखा रहा है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार आए दो महीने हुए हैं, और सत्ता बदलने से सब कुछ नहीं बदल जाता.

क्या बोले समिक भट्टाचार्य?

शनिवार, 1 अगस्त को समिक भट्टाचार्य ने कोलकाता के बाहरी इलाके राजारहाट में IIT खड़गपुर रिसर्च पार्क में 'उद्यमी समागम' कार्यक्रम को संबोधित किया. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा,

Advertisement

"हम सभी समस्याओं को हल नहीं कर पाए हैं. अगर मैं अपनी पार्टी की ओर से यह कहूं कि हम हर जगह से जबरन वसूली को खत्म करने में कामयाब रहे हैं, तो यह गलत दावा होगा. कुछ कमियां अभी भी हैं. लोग सिंडिकेट के जरिए आसानी से पैसा कमाने के सिस्टम के आदी हो गए थे. राज्य में सत्ता बदलने से सब कुछ नहीं बदल गया है."

समिक भट्टाचार्य ने आगे BJP में आए नए कार्यकर्ताओं को समझाया. उन्होंने कहा,

"कुछ लोग चंद घंटे के अंदर सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए, जबकि कुछ लोगों की दबी हुई इच्छाएं अब सामने आ रही हैं."

Advertisement
अंडे फेंकने  आगाह किया

समिक ने बताया कि पार्टी और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ऐसी आदतों पर लगाम लगा रहे हैं. बंगाल में नेताओं पर अंडे फेंकने की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने आगाह किया,

"आजकल जो बेवजह 'अंडा-थेरेपी' (Egg-therapy) देखने को मिल रही है, वह कभी भी पलट सकती है और दूसरी तरफ भी गिर सकती है. सभी को, जिसमें मेरी पार्टी के लोग भी शामिल हैं, यह बात समझनी चाहिए. जो सनातनी अचानक हमारी पार्टी में आ गए हैं और प्रभाव और फायदे की उम्मीदें पाले हुए हैं, उन्हें भी सावधान रहना चाहिए क्योंकि उन अंडों की दिशा कभी भी बदल सकती है."

यह भी पढ़ें: बंगाल: बस ड्राइवर के घर से निकला पूरा खजाना, 15 किलो सोना जब्त, नोट गिनने में सुबह से हो गई शाम

बंगाल में बिजनेस बढ़ाने पर जोर

समिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक वर्ग एजुकेशन और हेल्थ से लेकर बिजनेस तक, हर सेक्टर में राजनीतिक झंडे के साथ घुसने की कोशिश कर रहा था. उन्होंने व्यापारिक माहौल को बेहतर बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बंगाल ऐसे मोड़ पर है जहां से वह अपने मुश्किल औद्योगिक अतीत से आगे बढ़ सकता है. उन्होंने बिजनेस की राह में अटके रोड़ों को हटाने पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि बंगाल पूंजी के पलायन को तभी रोक सकता है जब पार्टी की राजनीति को कारोबार से दूर रखा जाए. उन्होंने घोषणा की कि सरकार जल्द ही नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी को फाइनल करने से पहले सलाह-मशविरा करेगी.

वीडियो: पश्चिम बंगाल बरुईपुर रेप-मर्डर केस के आरोपी का एनकाउंटर, मां ने क्या कहा?

Advertisement