The Lallantop

बंगाल में कोयल मलिक, उत्तराखंड में दिनेश आर्य, BJP ने राज्यसभा के लिए क्यों चुने ये दोनों नाम?

बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से अभिनेत्री से नेता बनीं रुक्मिणी मल्लिक उर्फ कोयल मल्लिक को उम्मीदवार बनाया है.

Advertisement
post-main-image
कोयल मलिक और दिनेश आर्य को बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के लिए दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल की खाली राज्यसभा सीट पर कोयल मलिक को राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार घोषित किया है।
  • उत्तराखंड में नैनीताल के रामलीला मैदान में हुई शुद्धीकरण घटना और पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस से कोयल मलिक के इस्तीफे के कारण दोनों सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं।
  • दोनों राज्यों में बीजेपी द्वारा किए गए उम्मीदवारों के चयन से राज्यसभा में पार्टी की संख्या बल में वृद्धि का अनुमान है, जिससे आगामी राजनीतिक प्रभाव पड़ सकता है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दो राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है. उत्तराखंड में द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को प्रत्याशी बनाया गया है. बीजेपी के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल खत्म होने के बाद यहां चुनाव हो रहे हैं. वहीं पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट टीएमसी छोड़कर बीजेपी में जाने वाली कोयल मलिक के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी. अब इस पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं. बीजेपी ने इस सीट पर कोयल मलिक को ही प्रत्याशी बनाया है.

Advertisement

चलिए बीजेपी के दोनों प्रत्याशियों के बारे में थोड़ा-थोड़ा जान लेते हैं.

पहले दिनेश आर्य की बात करें तो वह उत्तराखंड में नरेश बंसल की खाली की गई राज्यसभा सीट पर उम्मीदवार बनाए गए हैं. वह नैनीताल इलाके से आते हैं और मौजूदा समय में राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष हैं. यह दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री का पद है. इससे पहले दिनेश आर्य भाजपा के नैनीताल जिलाध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव, सीएम पुष्कर सिंह धामी के पीआरओ भी रह चुके हैं. उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने के पीछे एक राजनीतिक वजह भी है. 

Advertisement

दरअसल, हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक सभा की थी. इस सभा के बाद मंच का शुद्धीकरण किया गया था. राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि मल्लिकार्जुन खरगे दलित समुदाय से आते हैं इसलिए बीजेपी और आरएसएस के लोगों ने उनके जाने के बाद मंच का शुद्धीकरण कराया. राहुल ने आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग भी की थी. ऐसा माना जा रहा है कि इस घटना से पूरे देश में मचे राजनैतिक कोहराम के बाद भाजपा ने नैनीताल से दलित नेता को राज्यसभा के लिए नामित किया है.

ये भी पढ़ेंः 'प्रार्थना के बहाने सिर पर पीछे से वार...' कैप्टन स्मित ने नेतन्याहू को बताया कॉकपिट में क्या हुआ

कोयल मलिक कौन हैं?

एक्ट्रेस से नेता बनीं रुक्मिणी मलिक उर्फ कोयल मलिक को उनकी पॉपुलैरिटी का फायदा उठाने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने मई 2026 में राज्यसभा भेजा था. लेकिन विधानसभा चुनाव में पार्टी को करारी हार मिलने के बाद पार्टी के कई बागी नेताओं में कोयल मलिक भी शामिल हो गईं. जुलाई 2026 में उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. इसके तुरंत बाद वो दिल्ली में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मिलने गई थीं. तभी से ये कयास लग रहे थे कि बीजेपी उनके बारे में कुछ सोच रही है. अब बीजेपी ने उन्हें बंगाल से अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है. संख्या बल देखें तो उनकी जीत तय ही है.

Advertisement

वीडियो: मुंबई में CJP के प्रदर्शन के दौरान 75 साल के शख्स की मौत, सीने में दर्द के बाद आया हार्ट अटैक

Advertisement