The Lallantop

उत्तराखंड घूमने आए हरियाणा के युवाओं से मिले CM धामी, बोले- आप हमारे ‘डिजिटल ब्रांड एंबेसडर’

हरियाणा से उत्तराखंड घूमने आए तीन युवाओं ने CM पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर राज्य की सड़क और डिजिटल कनेक्टिविटी, साफ हवा और पर्यटन सुविधाओं की तारीफ की.

Advertisement
post-main-image
हरियाणा के युवाओं से मिले पुष्कर सिंह धामी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तराखंड में घूमने आए हरियाणा के तीन युवाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर अपने टूर के अनुभव साझा किए और प्रदेश की विकास योजनाओं और पर्यटन की तारीफ की।
  • ये मुलाकात इसलिए हुई क्योंकि युवाओं ने उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों की सड़कों, डिजिटल कनेक्टिविटी और होमस्टे सेक्टर में हो रहे विकास को करीब से देखा और अनुभव साझा करना चाहा।
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं को उत्तराखंड का डिजिटल ब्रांड एंबेसडर घोषित कर कहा कि वे अपने अनुभव सोशल मीडिया पर फैलाएं और दोनों राज्यों के बीच संस्कृति तथा पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएं।

उत्तराखंड में घूमने आए हरियाणा के तीन युवाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपने इस टूर के अनुभव सीएम के साथ साझा किए. युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से कहा कि उत्तराखंड में तीन दिनों तक घूमते-फिरते उन्हें यहां के अलग-अलग इलाकों को करीब से जानने का मौका मिला. उन्होंने प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं से स्थानीय लोगों के जीवन में आ रहे बदलावों को भी समझा. युवाओं ने कहा कि उत्तराखंड में ज्यादातर इलाका पहाड़ी होने के बावजूद यहां सड़क कनेक्टिविटी पर काफी काम हुआ दिखता है. इतना ही नहीं, डिजिटल कनेक्टिविटी भी बेहतर हालत में है. रेलवे नेटवर्क के विस्तार की दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है.

Advertisement

हरियाणा के सैलानी युवाओं को उत्तराखंड की साफ-सुथरी हवा ज्यादा भा गई. उन्होंने यहां की शानदार एयर क्वालिटी की सराहना की. साथ ही प्रदेश में होम स्टे सेक्टर में किए जा रहे कामों और इसमें सरकार की ओर से दी जा रही मदद की तारीफ की. उन्होंने कहा कि इसकी वजह से लोकल लोगों को रोजगार के मौके मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि सीमांत इलाकों में इन्फ्रास्ट्रक्चर फेसिलिटीज के विकास और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयास काफी असरदार हैं.

युवाओं ने उत्तराखंड के तीर्थाटन और टूरिज्म के लिए किए जा रहे कामों को भी शानदार बताया और कहा कि सुविधाएं बढ़ रही हैं इसलिए राज्य में श्रद्धालुओं से लेकर पर्यटकों तक की संख्या लगातार बढ़ रही है. उन्होंने सोलर रूफटॉप योजना को भी उत्तराखण्ड के भूगोल के लिहाज से बेहद उपयोगी पहल बताया. युवाओं ने कहा कि यहां आकर उन्हें असल में ये अनुभव हुआ कि उत्तराखण्ड को देवभूमि क्यों कहा जाता है. घूमने-फिरने के दौरान वो जहां भी गए, स्थानीय लोगों से उन्हें अपनापन और सहयोग मिला.

Advertisement

युवाओं से मुलाकात के बाद सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि उत्तराखंड विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है. यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के साथ ही महिलाओं को सशक्त करने, लोगों को रोजगार देने, टूरिज्म, लोकल प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने, होमस्टे और सोलर एनर्जी जैसे सेक्टर में विकास कामों पर खास ध्यान दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.67 लाख स्टूडेंट ने बताया अपना विजन

सीएम धामी ने हरियाणा से आए तीनों युवाओं से कहा कि वो उत्तराखंड में अपने अनुभव को दोस्तों, रिश्तेदारों और सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं. सीएम ने उन्हें उत्तराखण्ड का ‘डिजिटल ब्रांड एंबेसडर’ भी बताया. कहा कि उत्तराखण्ड की संस्कृति, पर्यटन, तीर्थाटन, स्थानीय उत्पादों, होम-स्टे, मिलेट्स, हस्तशिल्प और महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग-अलग राज्यों के युवाओं के बीच इस प्रकार का संवाद देश की विविधता को समझने के साथ ही एक-दूसरे से सीखने का माध्यम बनता है. उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वो उत्तराखण्ड से जुड़े अपने सकारात्मक अनुभवों को हरियाणा के युवाओं के साथ साझा करें और दोनों राज्यों के बीच संस्कृति, पर्यटन, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को आगे बढ़ाने में सहभागी बनें.

वीडियो: एशियाई गेम्स में बारहवें दिन की ब्रॉन्ज मे़डल से शुरुआत, हॉकी फाइनल में महिला टीम

Advertisement