The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Roshan Anand bail Gyan Bindu Coaching khan sir controversy patna bihar

‘रौशन आनंद के भाई की हत्या खान सर ने कराई’, तेज प्रताप यादव ने बहुत बड़ी बात बोल दी

ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर Roshan Anand को जमानत मिल गई है. वे सहरसा पहुंचकर अपने छोटे भाई Prince Yadav के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. इस बीच, Tej Pratap Yadav ने Khan Sir पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Advertisement
pic
pic
विभावरी दीक्षित
| अर्पित कटियार
15 जून 2026 (पब्लिश्ड: 10:39 AM IST)
Roshan Anand bail, Gyan Bindu Coaching, khan sir controversy, patna bihar
ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद. (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बिहार के चर्चित टीचर और ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद को जमानत मिल गई है. 13 जून को उनके भाई प्रिंस यादव का नेपाल में शव मिला था. प्रिंस के अंतिम संस्कार के लिए उन्हें जमानत दी गई है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, रौशन आनंद सहरसा पहुंचकर अपने छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. परिवार और समर्थकों के लिए यह राहत भरी खबर है.

ज्ञान बिंदु के स्टूडेंट्स और टीचर्स कई दिनों से उनकी जमानत की मांग कर रहे थे. इसे लेकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन भी किया था. जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी उनकी जमानत की मांग की थी. साथ में यह आरोप भी लगाया है कि प्रिंस की मौत के पीछे खान सर का हाथ है.

पूरे विवाद को सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं.

- 2 जून को खान सर की कोचिंग के बाहर तोड़फोड़ हुई थी. खान सर मीडिया के सामने आए और कहा कि ज्ञान बिंदु कोचिंग के लोगों ने उनके सामने फायरिंग की है. थोड़ी देर बाद खान सर फायरिंग वाली बात से पलट गए. उन्होंने कहा कि जब मारपीट हुई, तब वे चेंबर के अंदर थे.

- 2-3 जून के बीच CCTV खंगाले गए. इस बीच पुलिस ने मारपीट करते कुछ लोगों की पहचान की. बताया गया कि वो लोग ज्ञान बिंदु के हैं. 3 जून को ज्ञान बिंदु के संचालक रोशन आनंद समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

- 4 जून को पुलिस के हाथ एक और CCTV लगा. जिसमें कथित तौर पर कुछ लोग फायरिंग करते नजर आए. रिपोर्ट के मुताबिक, फायरिंग करने वाले खान सर की कोचिंग के गार्ड्स थे. 4 तारीख को ही पुलिस ने दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया.

- 5 जून को खान सर के खिलाफ कदमकुआं थाना में केस दर्ज कर लिया गया. FIR आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गई. लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई.

- 9 जून को पटना सिविल कोर्ट ने खान सर को अग्रिम जमानत दे दी.

ज्ञान बिंदु के समर्थक पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हैं. उनका कहना है कि रौशन आनंद को इतने दिनों तक जेल में रखा गया. जबकि, उसी केस में खान सर को गिरफ्तार तक नहीं किया गया. इस बीच, खान सर की कोचिंग से जुड़े 3 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. 

तेज प्रताप ने लगाए गंभीर आरोप

तेज प्रताप यादव का आरोप है कि रौशन आनंद के भाई प्रिंस की हत्या खान सर ने करवाई है. न्यूज एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा,

"यह साफ हो गया है कि यह हत्या खान सर ने करवाई है. यह बिल्कुल साफ है. इसीलिए उन्हें बचाया जा रहा है... "

बता दें कि प्रिंस का शव 13 जून को नेपाल के एक होटल में मिला था. खान सर के कोचिंग सेंटर पर कथित हमले के मामले में प्रिंस के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई थी. रौशन को तो गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन प्रिंस फरार थे. अब उनकी मौत हो गई है. नेपाल पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया है. साथ में मौत का असली कारण जानने के लिए जांच की जा रही है. 

वीडियो: खान सर को पटना कोर्ट से राहत, Roshan Anand के समर्थकों ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()