The Lallantop

उज्जैन के महाकाल मंदिर में खो गई चप्पल, लड़के ने चैटजीपीटी से खोजवा लिया

Ujjain के महाकाल मंदिर में एक युवक ने अपनी खोई चप्पलों को खोजने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल किया. युवक गोवा का रहने वाला है. उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
युवक ने चैटजीपीटी की मदद से चप्पल खोजी. (फोटो- shubhangborkar)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गोवा के युवक शुभांग बोरकर ने महाकाल मंदिर में खोए हुए चप्पल खोजने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल किया, जिसने उसके द्वारा भेजी गई चप्पलों की तस्वीरों का विश्लेषण कर सही चप्पल पहचान ली।
  • महाकाल मंदिर में छूटे जूते-चप्पलों के ढेर में अपना चप्पल खो जाने के बाद शुभांग ने तकनीकी मदद के लिए AI आधारित ChatGPT का उपयोग किया, जो इस प्रकार के उपयोग के लिए नई क्षेत्र उपस्थिति दिखाता है।
  • शुभांग के इस अनुभव को इंस्टाग्राम पर साझा करने से यह वीडियो 34 हजार से अधिक बार देखा गया और लोगों ने AI के नए प्रयोग के संभावित उपयोग पर चर्चा की, जिससे आगे ऐसी तकनीकी मदद के व्यापक प्रयोग की संभावनाएं बन रही हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का जमाना है. घंटों का काम सेकंड्स में हो जाता है. AI का इस्तेमाल कभी-कभी ‘खतरनाक’ है तो कई बार मजेदार भी है. एक किस्सा गोवा के एक युवक का है. उज्जैन में वह महाकाल मंदिर में दर्शन करने गया था. जूते-चप्पलों के ढेर में उसका भी चप्पल गुम हो गया. चोरी नहीं हुआ. गुम ही हुआ लेकिन युवक ने ChatGPT का इस्तेमाल किया और अपना चप्पल खोज निकाला. ये सारी घटना उसने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिस पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं. इंस्टाग्राम पर इस घटना का वीडियो शुभांग बोरकर नाम के शख्स ने शेयर किया. पोस्ट के कैप्शन में लिखा,  

Advertisement

‘अपने खोए हुए क्लॉग्स को ढूंढने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल किया.’

वीडियो के मुताबिक, शुभांग ने सबसे पहले आस-पास पड़े चप्पल-जूतों को रिकॉर्ड किया. इसके बाद उन्होंने ChatGPT खोला और उसे अपने खोए हुए चप्पल के बारे में बताया. इसके बाद शुभांग ने ChatGPT से अपने खोए हुए चप्पल को खोजने के लिए कहा. साथ ही बताया कि ये महाकाल मंदिर में हैं और उनका चप्पल, जूतों और चप्पलों के ढेर में गुम हो गया है.

Advertisement
ChatGPT से खोजा चप्पल

चप्पल खोजने के क्रम में शुभांग ने ChatGPT को शू रैक की कई फोटोज शेयर की. ChatGPT भी हर फोटो की पड़ताल कर चप्पल खोजने में लगी रही. करीब सारे फोटोज को देखने के बाद अंत में ChatGPT ने एक चप्पल को प्वाइंट आउट किया और बताया कि वो शुभांग की चप्पल जैसी लग रही है.

AI
शुभांग की पोस्ट.

इसके बाद शुभांग ने ChatGPT की बताई चप्पलों की जांच की और वो उनकी ही चप्पल निकली. उन्होंने AI की तारीफ भी की. शुभांग के इस पोस्ट पर लोगों के कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि ChatGPT का ऐसे भी इस्तेमाल किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: एपस्टीन से पॉर्न बिजनस के लिए फंड मांगा था, एंथ्रोपिक CEO की पत्नी का ईमेल वायरल

Advertisement

एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि अमेरिका वाले AI पर लाखों-करोड़ों इन्वेस्ट कर रहे हैं और हम इसे इस काम के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. एक और यूजर ने कमेंट किया कि अमेरिका का क्या कहता था? ऐसा यूज केस तो किसी साइंटिस्ट ने भी नहीं सोचा होगा. शुभांग के इस वायरल वीडियो पर अब तक 34 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है.

वीडियो: पुल से 11 महीने की बच्ची को फेंकने वाले के साथ क्या हुआ?

Advertisement