The Lallantop

ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला के वकील के पैर पर कार चढ़ गई, दर्द में चीखे, फिर पत्रकारों को सुनाया

वकील एनोश जॉर्ज ने अपना आपा खो दिया और पत्रकारों पर जोर-जोर से चिल्लाने लगे. वे इतना इरिटेट हो गए कि चिल्लाते हुए अपनी कार के बोनट पर दोनों हाथ पटकने लगे. जॉर्ज के चारों तरफ कैमरे ही कैमरे थे. सो वीडियो वायरल हो गया.

Advertisement
post-main-image
एक्स जज गिरीबाला सिंह की वकील एनोश जॉर्ज पत्रकारों पर चिल्लाते हुए नजर आए. (फोटो- इंडिया टुडे) 

ट्विशा शर्मा डेथ केस में रोज आ रही अपडेट्स के बीच 22 मई को एक दिलचस्प घटना देखने को मिली. ट्विशा की सास और एक्स जज गिरिबाला सिंह के वकील एनोश जॉर्ज पत्रकारों पर बुरी तरह भड़कते हुए नजर आए. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, पत्रकारों का एक ग्रुप उनसे केस की CBI जांच और ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांगों पर सवाल कर रहा था. इसी दौरान गिरिबाला सिंह के वकील एनोश जॉर्ज ने अपना आपा खो दिया और पत्रकारों पर जोर-जोर से चिल्लाने लगे. जॉर्ज के चारों तरफ कैमरे ही कैमरे थे. सो वीडियो वायरल हो गया.

एनोश जॉर्ज पत्रकारों पर उस वक्त भड़क गए, जब वो अपनी क्लाइंट रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह के साथ उनके कटारा हिल्स स्थित घर से बाहर निकल रहे थे. गिरिबाला सिंह ट्विशा डेथ केस में आरोपी हैं और अग्रिम जमानत पर बाहर हैं. 22 मई को एनोश जॉर्ज गिरिबाला सिंह के घर पहुंचे थे. इस केस को कवर रहे कई पत्रकार गिरिबाला सिंह के घर के बाहर खड़े थे.

Advertisement

कुछ समय बाद गिरिबाला सिंह और उनके वकील एनोश जॉर्ज घर से निकले और कार की ओर आगे बढ़ने लगे. तभी पत्रकारों के बड़े ग्रुप ने दोनों को घेर लिया और CBI जांच और शव के दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांगों पर सवाल करने लगे.

सवालों का जवाब देते हुए एनोश जॉर्ज ने कहा कि CBI जांच जरूर होनी चाहिए. लेकिन तभी अचानक गलती से कार का पहिया एनोश के पैर पर चढ़ गया, जिसमें गिरिबाला सिंह बैठी थीं. कार के नीचे पैर आते ही सीनियर वकील दर्द के मारे तड़प उठे. गाड़ी के बोनट पर हाथ मारने लगे. इसके बाद एनोश का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वो गुस्से में लाल होकर पत्रकारों पर आग बबूला हो गए.

पत्रकारों पर चिल्लाते हुए एनोश ने कहा,

Advertisement

‘अब कौन देगा इसका जवाब. मरवाना चाह रहे हैं आप लोगों को. मेरे पैर के ऊपर गाड़ी चढ़ गई. थोड़ी जगह तो दो इंसान को चलने-फिरने की. ये कौन सा तरीका है आपका. मेरी हड्डी टूट गई होगी.’

ट्विशा का पति समर्थ सिंह इस मामले में मुख्य आरोपी है, जो अब तक फरार चल रहा था. अब उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.

आजतक के धीरज शाह की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार, 22 मई को आरोपी समर्थ सिंह जबलपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा. पुलिस ने समर्थ को पकड़ने के लिए पहले 10 हजार के इनाम की घोषणा की थी. बाद में इसे 30 हजार कर दिया गया था.

वीडियो: ट्विशा शर्मा मामले पर खुशबू पाटनी ने लड़कियों से क्या अपील की?

Advertisement