बेंगलुरु में तीन लोगों ने कथित तौर पर एक महिला को किडनैप किया. उसके कपड़े उतारे और फिर उसके साथ मारपीट की. पीड़िता ने दो साल पहले आरोपियों से डेढ़ लाख रुपये का लोन यानी कर्ज लिया था. पैसों की तंगी की वजह से वह उधार चुका नही पा रही थी. आरोपियों ने कथित तौर पर महिला का नग्न हालत में वीडियो बनाया और धमकी दी कि अगर उसने पैसे नहीं चुकाए तो वे इसे वायरल कर देंगे.
लोन नहीं चुका पाई तो महिला को किडनैप किया, फिर कपड़े उतारकर पीटा, वीडियो बनाया, 3 गिरफ्तार
Bengaluru में 1.5 लाख रुपये का लोन न चुका पाने पर तीन लोगों ने कथित तौर पर एक महिला को किडनैप कर लिया. आरोप है कि उन्होंने महिला के कपड़े उतारे, उसे पीटा, वीडियो बनाया, और उधार न चुकाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी. क्या है पूरा मामला?

इंडिया टुडे से जुड़े सगाय राज की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला तब सामने आया जब पीड़िता की मां ने चंद्र लेआउट पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने करीब दो साल पहले आरोपी रेशमा बानू से 1 लाख रुपये उधार लिए थे. बाद में उसने रेशमा के जरिए एक और आरोपी नजात से 50 हजार रुपये उधार लिए.
काम देने के बहाने बुलायाकथित तौर पर आर्थिक तंगी की वजह से महिला छह महीने तक ब्याज और दो महीने तक किश्त नहीं दे पाई. इसके बाद उसने रेशमा का नंबर ब्लॉक कर दिया और अपनी मां के घर चली गई. पुलिस ने बताया कि नजात ने कथित तौर पर काम देने के बहाने महिला को अपने घर बुलाया. इल्जाम है कि रेशमा और उसका पति सुहैल भी वहां पहुंचे और महिला के साथ मारपीट की.
ये भी पढ़ें: 'पुरुष जज महिला जजों का सेक्शुअल हरासमेंट करते हैं', इंदिरा जयसिंह के दावे से खलबली
बंधक बनाकर पीटाआरोपियों ने कथित तौर पर महिला पर चाकू से हमला किया. उसे जबरदस्ती ऑटो-रिक्शा में बिठाया और उसका अपहरण कर लिया. उसे कथित तौर पर कुंबलगोडु के पास एक घर में ले जाया गया, जहां उसे बंधक बनाकर पीटा गया. आरोप है कि पीड़िता के कपड़े उतारे गए और नग्न अवस्था में उसका वीडियो रिकॉर्ड किया गया.
पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत के आधार पर जांच शुरु की और महिला को बचाया. बाद में रेशमा बानू, नजात और सुहेल को गिरफ्तार कर लिया गया. चंद्र लेआउट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है.
वीडियो: खर्चा-पानी: भारतीय अब गोल्ड लोन की तरफ क्यों बढ़ रहे हैं?












