The Lallantop

लड़की लिफ्ट में गई, पीछे से लड़का ढेर सारे गुब्बारे लेकर घुसा, फिर आग का भभका!

Balloons Explode in Mumbai Lift: मुंबई में एक बिल्डिंग की लिफ्ट में हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारों के फटने की वजह से आग लग गई. इस घटना के दौरान लिफ्ट में तीन लोग मौजूद थे. इसका CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
लिफ्ट में गुब्बारों के फटने से लगी आग (फोटो-सोशल मीडिया)

Balloons Explode in Mumbai Lift: मुंबई के गोरेगांव पश्चिम में एक बिल्डिंग की लिफ्ट में गुब्बारों से आग लग गई. वजह थी हाइड्रोजन गैस जो गुब्बारों में भरी हुई थी. घटना के समय लिफ्ट में तीन लोग मौजूद थे. वे समय रहते लिफ्ट से बाहर निकल गए. हालांकि धमाके में दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए. यह पूरी घटना बिल्डिंग की लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े दिव्येश की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा 2 फरवरी को अनमोल टॉवर बिल्डिंग में हुआ. CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि एक लड़की सूटकेस लेकर लिफ्ट के अंदर जाती है. उसके पीछे एक लड़का हाथ में कई सारे गुब्बारे लेकर लिफ्ट में एंट्री कर ता है. उस लड़के के पीछे एक और लड़का होता है. 

महिला के एंटर करने के बाद शख्स गुब्बारे लेकर लिफ्ट में जाता है और कोने में खड़ा हो जाता है. उसके पीछे खड़ा लड़का भी लिफ्ट में एंटर करता ही है कि गुब्बारों में ब्लास्ट के साथ आग लग जाती है. आग का भभका इतना बड़ा था कि तीनों लोग दिखना ही बंद हो जाते हैं. 

Advertisement

गनीमत यह रही कि लिफ्ट का दरवाजा बंद नहीं था. इस वजह से वे सब तुरंत बाहर निकल गए. इस घटना में घायल हुए दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हादसे के बाद नागरिकों और सोसायटी प्रबंधन से सतर्क रहने के लिए कहा गया है. इस तरह की गतिविधियों, जैसे गुब्बारों को लिफ्ट में लेकर जाना, पर भी तुरंत रोक लगाने की अपील की गई है. 

क्यों खतरनाक होती है हाइड्रोजन गैस?

हाइड्रोजन गैस काफी ज्वलनशील होती है. इसे लिफ्ट जैसी बंद जगह पर ले जाना और भी खतरनाक हो सकता है. हाइड्रोजन ना सिर्फ आसानी से जलती है, बल्कि तेजी से दहन भी होती है. ऐसे में लिफ्ट के बटन दबाने से निकलने वाली हल्की चिंगारी या कपड़ों से पैदा होने वाली स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी भी इसमें आग लगा सकती है. चूंकि लिफ्ट बंद जगह होती है, इसलिए गैस के भड़कने पर वह तेजी से फैलती है.

वीडियो: 27 मार्च को होगा 'रामायण' का मेगा इवेंट, देश-दुनिया की हस्तियां शामिल होंगी

Advertisement

Advertisement