उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक नाबालिग बच्चे को मगरमच्छ ने मार डाला. हादसे के वक्त बच्चा अपने खेत में धान की रोपाई का काम रहा था. इसी बीच वो शौच के लिए नदी किनारे गया था. वहां एक मगरमच्छ पहले से मौजूद था. उसने घात लगाकर बच्चे पर हमला कर दिया. उसे खींचकर पानी में ले गया और पटक-पटक कर मार डाला.
चाचा के सामने भतीजे को खा गया मगरमच्छ, पानी में पटक-पटक कर टुकड़े किए
उत्तर प्रदेश के बहराइच में मगरमच्छ ने एक बच्चे की जान ले ली. बच्चा खेत में रोपाई का काम रहा था. वो शौच के लिए नदी किनारे गया था. तभी मगरमच्छ ने घात लगाकर हमला कर दिया. उसे खींचकर पानी में ले गया और पटक-पटक कर मार डाला.


घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को बरामद किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मृतक बच्चे की पहचान 12 वर्षीय सुनील सिंह के तौर पर हुई है. वो थाना बौंडी स्थित टिकुरी गांव का रहने वाला था. इंडिया टुडे से जुड़े राम बरन चौधरी की रिपोर्ट के मुताबिक, 16 जुलाई को सुनील अपने चाचा उदयराज सिंह के साथ घाघरा नदी के किनारे खेत में धान की रोपाई करने गया था.
रोपाई के बीच में ही बच्चा शौच के लिए नदी किनारे गया, जहां मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया. बच्चे को अपने जबड़े में दबोच कर तेजी से नदी में खींच ले गया. घटना के वीडियो में मगरमच्छ बच्चे को उछाल-उछाल कर पानी में पटक रहा है. ये जानवर इसी तरीके से शिकार के टुकड़े करता है. हमले के कुछ ही देर बाद बच्चे का उखड़ा हुआ पांव मगरमच्छ के दांतों में दिख रहा था. उसके चाचा उदयराज के शोर मचाने पर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन वे सब केवल बच्चे की मौत देखने के अलावा कुछ नहीं कर सकते थे. कोई भी सुनील की जान नहीं बचा पाया.
कुछ स्थानीय लोगों ने हादसे का वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने जाल डालकर शव बरामद करने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद नाबालिग के शव को बरामद किया गया.
यह भी पढ़ें: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किराया प्लेटफॉर्म टिकट से भी सस्ता
मगरमच्छ के इस हमले के बाद लोग काफी परेशान है. बच्चे को मुंह में दबाकर पानी में पटकने वाला वीडियो आने के बाद इलाके में ‘डर’ का माहौल बना हुआ है.
वीडियो: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच आया आमिर खान का बयान













