केंद्र सरकार ने 17 जुलाई को सीनियर IPS अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया है. कुमार ने सतीश गोलचा की जगह ली है. सतीश गोलचा अगस्त 2025 से दिल्ली पुलिस के कमिश्नर के तौर पर काम कर रहे थे. नवनियुक्त कमिश्नर अनुराग कुमार 1994 बैच के AGMUT (Arunachal Pradesh, Goa, Mizoram, and Union Territories) कैडर के IPS अधिकारी हैं. इससे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं.
दिल्ली पुलिस को मिला नया बॉस, IPS अनुराग कुमार के जिम्मे अब राजधानी की साख और सुरक्षा
IPS Anurag Kumar को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है. इससे पहले वह IB में लंबे समय तक काम कर चुके हैं. उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, एंटी-टेररिस्ट रणनीतियों, खुफिया जानकारी के विश्लेषण और सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मामलों जैसी अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं.


उनकी नियुक्ति से एक दिन पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली Appointments Committee of the Cabinet (ACC) ने उन्हें IB से उनके मूल AGMUT कैडर में वापस भेजने की मंजूरी दे दी थी. उनकी नियुक्ति का ऑर्डर जारी करते हुए गृह मंत्रालय ने कहा,
अनुराग कुमार, IPS को दिल्ली का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया जाता है. यह नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अनुराग कुमार 1994 बैच के AGMUT कैडर के आईपीएस ऑफिसर हैं. 3 दशक से अधिक समय तक पुलिस, प्रशासन और इंटेलिजेंस में सेवाएं देने के बाद IPS अनुराग कुमार अब दिल्ली पुलिस के मुखिया का पद संभालेंगे. IB में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान, उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, एंटी-टेररिस्ट रणनीतियों, खुफिया जानकारी के विश्लेषण और सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मामलों जैसी अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं.
1994 बैच के ये आईपीएस न सिर्फ पुलिसिंग, बल्कि इंजीनियरिंग में भी महारत रखते हैं. उनके पास इंजीनियरिंग में बैचलर्स की डिग्री है. 2010 में उन्हें सराहनीय सेवा के लिए 'पुलिस मेडल' और 2016 में विशिष्ट सेवा के लिए 'राष्ट्रपति पुलिस मेडल' से सम्मानित किया गया था. यह सम्मान पुलिस सेवा में असाधारण योगदान दने वाले अधिकारियों को दिया जाता है.
दूसरी ओर गृह मंत्रालय ने आईपीएस सतीश गोलचा को निर्देश दिया गया है कि वे नए कमिश्नर को कार्यभार सौंपने के बाद अपनी अगली पोस्टिंग के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) को रिपोर्ट करें. AGMUT कैडर के 1992 बैच के अधिकारी गोलचा ने 22 अगस्त, 2025 को दिल्ली पुलिस प्रमुख के रूप में नियुक्त होने से पहले तिहाड़ जेल के महानिदेशक के तौर पर काम किया था.
(यह भी पढ़ें: UPSC नहीं निकला तो पूर्व मुख्य सचिव का बेटा फर्जी IPS बना, फिर तो…)
वीडियो: राजधानी: राहुल गांधी, सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर क्यों नहीं जा रहे?












