The Lallantop

अयोध्या की सरयू नदी पर बियर-मटन पार्टी, वीडियो पर मचा बवाल, पुलिस ने तीन को पकड़ा

Ayodhya: सरयू नदी में नाव पर मटन-बियर पार्टी करने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जबकि एक फरार है. वीडियो में चार युवक नाव पर बैठकर मटन खाते और बियर पीते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. (फोटो: X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश में अयोध्या की सरयू नदी पर मटन-बियर पार्टी का वायरल वीडियो मिलने पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक आरोपी अब भी फरार है।
  • यह कार्रवाई स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के विरोध के बाद हुई, जिन्होंने सरयू नदी में इस तरह की गतिविधि को अस्वीकार किया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ।
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही फरार आरोपी की तलाश जारी है।

उत्तर प्रदेश में अयोध्या की सरयू नदी पर मटन-बियर पार्टी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. एक आरोपी फरार है. पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताया. सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में चार लोग सरयू नदी में नाव पर बैठकर मटन खाते और बियर पीते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
वीडियो में क्या दिखा?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन इलाके में गुप्तार घाट का है. पुलिस ने बताया कि यह वीडियो रविवार, 19 जुलाई को सामने आया. इसे कुछ दिन पहले रिकॉर्ड किया गया था, हालांकि सही तारीख की अभी पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस के मुताबिक, वीडियो में चार युवक सरयू नदी के बीच एक नाव पर बैठे मटन खाते और बियर पीते हुए दिख रहे हैं. उनमें से एक इस महफिल का वीडियो बना रहा है. वीडियो बनाने वाला शख्स अपने साथियों का परिचय देता है और खाने की तारीफ करता है. उनमें से एक दूसरा साथी मटन को ‘बेहतरीन’ बताता है. दो युवक बियर पीते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement
पुलिस ने क्या बताया?

अयोध्या सिटी सर्कल ऑफिसर (CO) श्रियाश त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो में चार लोग दिखे हैं. उन्होंने कहा, 

“हमने तीन युवकों को पकड़ लिया है, जबकि एक फरार है. मामले की जांच की जा रही है और जांच के नतीजों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान लवकुश निषाद, जितेंद्र निषाद और राजकुमार निषाद के तौर पर की है. ये सभी गुप्तार घाट इलाके के रहने वाले हैं और सरयू नदी में नाव चलाकर अपनी आजीविका चलाते हैं. चौथे आरोपी का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: गंगा पर इफ्तारी करने वाले लड़के रो दिए, कोर्ट ने कहा- ‘बेल खारिज, जेल में ही रहो’

इससे पहले मार्च 2026 में, वाराणसी में गंगा नदी में एक नाव पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल हुआ था. घटना में शामिल लोगों पर नाव पर नॉनवेज खाने का आरोप लगा था. इसके बाद बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए थे और 14 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया गया था. बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी.

वीडियो: वाराणसी में गंगा के बीच नाव पर इफ्तार करने वालों के साथ क्या हुआ?

Advertisement