The Lallantop

'योगी आदित्यनाथ शर्म करो, गुंडे की भाषा बोल रहे', अविमुक्तेश्वरानंद UP के CM पर बुरी तरह भड़के

वाराणसी में शनिवार, 14 फरवरी को मीडिया से बात करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मुख्यमंत्री योगी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का पद कोई नियुक्ति का पद नहीं है कि कोई सरकार इंटरव्यू लेकर नियुक्त कर ले.

Advertisement
post-main-image
मुख्यमंत्री योगी पर भड़के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद. (फोटो- आज तक)

योगी आदित्यनाथ के यूपी विधानसभा में शंकराचार्य को लेकर बयान देने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी पलटवार किया है. उन्होंने सीएम योगी पर हमला करते हुए कहा कि वह गुंडों की भाषा बोल रहे हैं और ये भाषा किसी कानून की किताब में नहीं लिखी है. उन्होंने कहा कि जो शंकराचार्य जनता के लिए सरकार से भिड़ जाता है वह जनता के खिलाफ काम कैसे करेगा? योगी आदित्यनाथ को उन पर ऐसा उल्टा आरोप लगाते हुए शर्म आनी चाहिए. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम पर आरोप लगाते हुए पूछा कि उन पर (योगी आदित्यनाथ पर) 40 से ज्यादा मुकदमे थे, जिसे उन्होंने सीएम बनते ही हटवा दिया. क्या यही कानून है? उन्होंने मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग की और कहा कि राज्यपाल कार्रवाई करें नहीं तो समझा जाएगा कि यूपी गुंडों के हाथ में है. 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बीच जुबानी जंग काफी समय से जारी है. शुक्रवार, 13 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी ने यूपी विधानसभा में अविमुक्तेश्वरानंद का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा. इसी के पलटवार के रूप में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बयान सामने आया है. 

Advertisement

वाराणसी में शनिवार, 14 फरवरी को मीडिया से बात करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मुख्यमंत्री योगी पर जमकर बरसेऔर कहा कि शंकराचार्य का पद कोई नियुक्ति का पद नहीं है कि कोई सरकार इंटरव्यू लेकर नियुक्त कर ले. कोई भी सरकार या कोई भी राजनीतिक दल यह तय नहीं करेगा कि कौन शंकराचार्य होगा.

वीडियो: 'हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं...', मुख्यमंत्री योगी ने अविमुक्तेश्वरानंद पर क्या-क्या कहा?

Advertisement
Advertisement