चोरी करने के भी तरीके होते हैं. एक होती है हाथ की सफाई. माने कि चोरी हो भी जाए और पता भी न चले. चालाकी के साथ पूरी प्लानिंग करना. कहीं कोई सबूत ना छूट जाए, उसका ध्यान रखना. जैसा ‘धूम’ फिल्मों में होता है. दूसरी होती है ‘रिलैक्स’ वाली चोरी. यानी दिन दहाड़े 70 लोगों के बीच में से सामना चुरा कर ले जाना. इस चोरी के लिए प्लानिंग, हाथ की सफाई सरीखी योग्यताओं की जरूरत नहीं होती. सिर्फ आत्मविश्वास चाहिए होता है. दिन-दहाड़े चोरी कर जाओ और जनता ध्यान तक न दे.
जयपुर की शादी में दिखा 'चोरों का राजा', मेहमानों के सामने फुल कॉन्फिडेंस में दुल्हन का बैग ले गया
Jaipur wedding bride bag steal: यानी दिन दहाड़े 70 लोगों के बीच में से सामना चुरा कर ले जाना. इस चोरी के लिए प्लानिंग, हाथ की सफाई सरीखी योग्यताओं की जरूरत नहीं होती. सिर्फ आत्मविश्वास चाहिए होता है. दिन-दहाड़े चोरी कर जाओ और जनता ध्यान तक न दे.
.webp?width=360)

राजस्थान की एक शादी में यही हुआ. स्टेज सजा था, दूल्हा-दुल्हन मेहमानों से बधाइयां ले रहे थे, फोटो खिंचवा रहे थे. और एक चोर उनके पीछे रखे बैग को आराम से उठाकर चल दिया. मानो उसकी ही कोई सखी-सहेली वहां बैग भूल गई हो.
इंडिया टुडे से जुड़े विशाल शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला जयपुर के जगतपुरा स्थित चंदन वन बिलवा का है. 7 फरवरी को यहां एक बैंक्वेट हॉल में रिसेप्शन की दावत रखी गई थी. सभी लोग एंजॉय कर रहे थे. पकवान चख रहे थे. कुछ लोग एल्बम में दूल्हा-दुल्हन के साथ आने के लिए फोटो खिंचवा रहे थे. बस इसी बीच एक 'शातिर' चोर सोफे के पास रखे बैग को उठाकर फरार हो जाता है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल स्टेज पर खड़ा है. उनके साथ फोटो क्लिक कराने के लिए लोग आ रहे हैं. एक महिला और पुरुष फोटो क्लिक करवाने के बाद नीचे उतर रहे होते हैं. दूसरी तरफ से दो लोग साथ में आते हैं. दोनों ही बढ़िया शादी वाले गेट अप में थे. एक शख्स कपल के पास फोटो क्लिक करवाने जाता है. लेकिन दूसरा व्यक्ति सोफा के पीछे से जाते हुए दुल्हन का बैग लेकर आराम से निकल जाता है.
रिपोर्ट के मुताबिक, घटना रात करीब 10:15 बजे हुई. शुरुआत में किसी को बैग की कोई जानकारी नहीं थी. लेकिन जब पार्टी खत्म हुई और बैग नहीं मिला, तो वीडियो फुटेज देखे गए. इसमें एक शख्स बैग उठाते हुए नजर आया. बताया गया कि बैग में करीब 4 लाख रुपये के आभूषण और नगदी रखी हुई थी. परिवार ने शिवदास थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
वीडियो: "रामायण दुनिया को दिखाएगी असली भारत की पहचान"-नमित मल्होत्रा
















.webp?width=120)
.webp?width=120)




