मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में एक कार सवार ने युवक को दो बार कुचल कर मार डाला. यह घटना सड़क के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.
कार ड्राइवर ने काम पर जा रहे युवक को टक्कर मारी, कुछ देर रुका, फिर दूसरी बार कुचल कर जान ले ली
घटना मंडीदीप के सतलापुर थाना क्षेत्र इलाके में हुई. मृतक युवक की पहचान कृष्ण पाल के तौर पर की गई है. वो HEG फैक्ट्री में काम करते थे. इंडिया टुडे से जुड़े राजेश कुमार रजक की रिपोर्ट के मुताबिक, वारदास उस समय हुई, जब कृष्ण सुबह के करीब 5 बजे पैदल अपनी ड्यूटी के लिए जा रहे थे.


घटना मंडीदीप के सतलापुर थाना क्षेत्र इलाके में हुई. मृतक युवक की पहचान कृष्ण पाल के तौर पर की गई है. वो HEG फैक्ट्री में काम करते थे. इंडिया टुडे से जुड़े राजेश कुमार रजक की रिपोर्ट के मुताबिक, वारदास उस समय हुई, जब कृष्ण सुबह के करीब 5 बजे पैदल अपनी ड्यूटी के लिए जा रहे थे.
इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार पीछे से आई और युवक को टक्कर मार दी. टक्कर से कृष्ण पाल वहीं जमीन पर अचेत हो गए. तभी कार चालक ने अजीब बर्ताव किया. वो न तो कृष्ण पाल को देखने कार से बाहर निकाल, न ही मौके से भागा.
आरोपी ड्राइवर ने कुछ समय तक कार वहीं रोके रखी. फिर अचानक कार को बैक करते हुए युवक को फिर टक्कर मारी और उसके ऊपर चढ़ा दी. दूसरी टक्कर से कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.
सूचना मिलने पर सतलापुर थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई. उसने शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया. जिससे उन्हें कुछ फुटेज मिले.
यह भी पढ़ें: शादी वाले घर में केमिकल की बोतलें रखी थीं, 5 लोग शराब समझकर पी गए, 4 की मौत
फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू की. बाद में उसे गिरफ्तार कर कार को भी बरामद कर लिया. आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
वीडियो: प्रधानमंत्री मोदी नये कार्यालय के उद्घाटन पर क्या बोले?











.webp?width=275)




.webp?width=120)
.webp?width=120)




