The Lallantop

अतीक अहमद के बेटे की सड़क एक्सीडेंट में मौत, जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था

Atiq Ahmed के छोटे बेटे अबान अहमद और दो अन्य लोगों की मौत हो गई है. हाईवे पर कार डिवाइडर से जा टकराई. तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
post-main-image
अबान अहमद (बाएं) की एक सड़क एक्सीडेंट में मौत हो गई है. (फोटो: आजतक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में 6 अगस्त को हुए एक सड़क हादसे में अबान अहमद और दो अन्य लोगों की मौत हुई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • अबान अहमद अपने भाई अली अहमद से मिलने के लिए प्रयागराज से झांसी जा रहा था, तभी कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे यह दुर्घटना हुई।
  • पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और घायलों का इलाज चल रहा है, साथ ही इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई संभावित है।
author-image
कुमार अभिषेक

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की एक सड़क एक्सीडेंट में मौत हो गई है. यह हादसा उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में हुआ. उनके साथ दो और लोगों की भी मौत हो गई है. तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अबान अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था, जो झांसी जेल में बंद है. हाईवे पर कार डिवाइडर से जा टकराई. 

Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार, 6 अगस्त को झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ. अबान अपने साथियों के साथ प्रयागराज से झांसी के लिए निकला था. हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

कौन है अबान अहमद?

अबान अहमद उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर और पूर्व सांसद अतीक अहमद का सबसे छोटा और पांचवां बेटा था. अतीक की अप्रैल 2023 में पुलिस हिरासत के दौरान हत्या कर दी गई थी. अबान के चार बड़े भाई हैं- उमर, अली, असद और अहजम. असद की 2023 में झांसी में ही पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी, जबकि उमर और अली अलग-अलग आपराधिक मामलों में जेल में बंद हैं. अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था.

Advertisement

ये भी पढ़ें: कहानी अतीक अहमद की, जिसके केस से हाई कोर्ट के 10 जजों ने खुद को अलग कर लिया था

उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी था

अबान अहमद उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी था. अबान और उसके बड़े भाई अहजम को नाबालिग (माइनर) होने के कारण पुलिस ने अपनी कस्टडी में लेकर बाल संरक्षण गृह (राजकीय बाल गृह) में रखा था. अक्टूबर 2023 में कोर्ट के आदेश और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद दोनों भाइयों को बाल संरक्षण गृह से रिहा कर उनकी बुआ की सुपुर्दगी में सौंपा गया था.

वीडियो: धुरंधर में जो माफिया दिखाया गया है, उस अतीक अहमद की असली कहानी क्या है?

Advertisement

Advertisement