असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा के इस्तीफे और मान मनौव्वल के बीच मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि भूपेन 22 फरवरी को BJP में शामिल होंगे. वहीं भूपेन बोरा ने कहा है कि वह बुधवार, 18 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. माना जा रहा है कि इसमें वह अपने आगे की योजना के बारे में बता सकते हैं और BJP में जाने का ऐलान भी कर सकते हैं.
कांग्रेस छोड़ने वाले भूपेन बोरा के घर हिमंता की आरती उतारी गई, अब बीजेपी में शामिल होंगे
Himanta Biswa Sarma Bhupen Borah के घर भी गए थे, जहां उनकी पत्नी और बेटे ने सीएम का आरती से स्वागत किया था.


इससे पहले मंगलवार, 17 फरवरी को दिन में हिमंता सरमा भूपेन बोरा के घर पर भी गए थे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार बोरा के घर पर उनकी पत्नी और बेटे ने हिमंता का आरती से स्वागत किया था. इसके बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने मीडिया से बात करते हुए ऐलान किया कि भूपेन 22 फरवरी को BJP में शामिल होंगे. उन्होंने कहा,
दिलीप सैकिया (असम BJP के अध्यक्ष) डिटेल्स पर काम करेंगे. उनके साथ, गुवाहाटी और नॉर्थ लखीमपुर में कई कांग्रेस नेता BJP में शामिल होंगे. वह (भूपेन बोरा) कांग्रेस में आखिरी जाने-माने हिंदू नेता हैं. हमारे नेशनल प्रेसिडेंट, नितिन नबीन पहले ही उनके शामिल होने को मंज़ूरी दे चुके हैं और उनका स्वागत करते हैं. भूपेन बोरा को पूरा सम्मान और इज्जत दी जाएगी. BJP में शामिल होना उनके लिए घर वापसी जैसा होगा, क्योंकि यह एक ऐसी पार्टी है, जिसमें उनके जैसे कई लोग हैं, जिनके पिता किसी बड़े पद पर नहीं रहे.
हिमंता सरमा ने आगे कहा कि भूपेन बोरा ने कांग्रेस में लंबे समय तक संघर्ष किया है. उन्हें अब BJP में वह करने के लिए प्लेटफॉर्म मिलेगा, जो वह करना चाहते हैं. इधर भूपेन बोरा ने कहा है कि वह 18 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट करेंगे. हिमंता बिस्वा के घर आने के बाद उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा,
कांग्रेस से दिया था इस्तीफा2015 के बाद 11 साल बाद CM मेरे घर आए. हालांकि हमने ज़्यादा पॉलिटिकल मुद्दों पर बात नहीं की, लेकिन उन्होंने मुझे अपने घर बुलाया, और हम मीटिंग में उन पर बात करेंगे. CM पहले ही कई जरूरी बातें अनाउंस कर चुके हैं. मैं कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलूंगा.
मालूम हो कि भूपेन बोरा ने सोमवार, 16 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि पार्टी आलाकमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इस्तीफा वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश भी की गई थी. इसके बाद भूपेन बोरा ने अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए समय मांगा था. लेकिन हिमंता सरमा के दावे से लगता है कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ BJP में जाने का मन बना लिया है.
यह भी पढ़ें- अजित पवार के प्लेन क्रैश की हो CBI जांच, पत्नी और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने उठाई मांग
हिमंता बिस्वा सरमा ने पहले यह भी कहा था कि भूपेन बोरा के लिए BJP के दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं. साथ ही यह भी वादा किया था कि वह उन्हें सुरक्षित सीट से विधानसभा चुनाव जिताने में मदद करेंगे. बताते चलें कि भूपेन बोरा 2021 से 2025 तक असम कांग्रेस के प्रेसिडेंट थे. इसके बाद पिछले साल गौरव गोगोई को उनकी जगह पार्टी की राज्य ईकाई का प्रमुख बनाया गया था. फिलहाल राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भूपेन बोरा का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
वीडियो: राजधानी: कांग्रेस नेता भूपेन बोरा क्या BJP में होंगे शामिल?













.webp?width=275)


.webp?width=120)




