जिस देश के प्रधानमंत्री गर्व से बताते हैं कि उन्होंने पेट पालने के लिए चाय बेची. जहां की प्रथम नागरिक तमाम सुविधाओं से वंचित उड़ीसा के मयूरभंज जिले से आती हैं. वहां कहां जा रहा है कि 'गरीब बच्चे पैदा करें तो गरीबी बढ़ेगी, अमीर बच्चे पैदा करें तो अमीरी'.
अश्नीर ग्रोवर की पत्नी ने कहा, 'गरीब बच्चे पैदा करें तो गरीबी बढ़ेगी', पति ने 'ज्ञान' बता दिया
एंटरप्रेन्योर अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी ग्रोवर इन दिनों नेटफ़्लिकस के रिएलिटी शो लॉक अप सीजन 2 में नज़र आ रही हैं. यहां वे फैमिली प्लानिंग पर बात कर रही थीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि जितने ज़्यादा अमीर लोग बच्चे पैदा करेंगे उतनी अमीरी बढ़ेगी और गरीब ज़्यादा बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी.


ये बात कही है एंटरप्रेन्योर अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी ग्रोवर ने. माधुरी इन दिनों नेटफ़्लिकस के रिएलिटी शो लॉक अप सीजन 2 में नज़र आ रही हैं. शो के कांसेप्ट के हिसाब से उन्हें अपना एक सीक्रेट रिवील करना था. इस पर माधुरी ने अपनी फैमिली प्लानिंग की बात की. उन्होंने बताया कि वो और अशनीर थर्ड चाइल्ड चाहते हैं, लेकिन उनका परिवार इसके लिए तैयार नहीं है.
माधुरी ने आगे कहा कि शाहरुख़ समेत कई अमीर लोगों के तीन बच्चे हैं. हम दो हमारे दो का नियम हर किसी पर लागू नहीं होता. यहीं पर उन्होंने एक और बात कही जिसने विवाद खड़ा कर दिया. माधुरी ने कहा,
जितने ज़्यादा अमीर लोग बच्चे पैदा करेंगे उतनी अमीरी बढ़ेगी और गरीब ज़्यादा बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी.
जैसे ही माधुरी का ये स्टेटमेंट सामने आया सोशल मिडिया पर जंग छिड़ गई. उनके पति और बिजनेसमेन अशनीर ग्रोवर ने का भी जवाब सामने आया. वे भी अपनी पत्नी के साथ खड़े दिखे. नलिनी उनागर नाम की एक कॉन्ट्रेंट क्रिएटर ने माधुरी के इस स्टेटमेंट पर अशनीर ग्रोवर को टैग करते हुए लिखा,
अगर गरीबी की वजह गरीब परिवारों के ज़्यादा बच्चे होना है तो अशनीर अपनी अनुमानित 900 करोड़ रुपये की संपत्ति से 1800 परिवारों को 50 - 50 लाख रुपये दे दें. ऐसा करने से उन परिवारों से 3200 बच्चों का पालन पोषण अच्छे से हो पाएगा. फिर आपने सिर्फ अपने दो बच्चों के लिए 900 करोड़ रुपये क्यों संभालकर रखे हैं? गरीबी ख़त्म करने के लिए अपनी पूरी संपत्ति दान कर दीजिए. फिर हिमालय जाकर संन्यासी बन जाइए. साथ ही अपने अमीर दोस्तों को भी यही करने के लिए कहिए ताकि गरीबी जल्द ख़त्म हो सके.

नलिनी के इस पोस्ट पर अशनीर ग्रोवर का जवाब आया. उन्होंने अपनी पत्नी का बचाव करते हुए लिखा,
भीख/चंदा मांगने का तरीका थोड़ा कैजुअल है. बीवी ने ऑलरेडी ज्ञान दे दिया है. इतने में इतना ही मिलेगा.

अशनीर का ये जवाब भी देखते ही देखते वायरल हो गया. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. नलिनी ने फिर प्रक्रिया देते हुए कई दिग्गज हस्तियों के नाम गिनाए जिनका बचपन गरीबी में बीता. उन्होंने कहा,
रजनीकांत, बोमन ईरानी, ओपरा विनफ्रे, चार्ली चैपलिन, कल्पना सरोज जैसे तमान लोग पहले गरीब ही थे. उनके माता-पिता ने उन्हें इसलिए जन्म दिया ताकि उन्हें जीने का मौका मिले और आज वो अपनी मेहनत से आगे बढ़ रहे हैं. अगर कोई गरीब है तो इसका मतलब ये नहीं कि उसे बच्चे नहीं पैदा करने चाहिए. कुछ लोग मेहनत और सही सोच से ऊंचाइयों तक पहुंच जाते हैं, जबकि कुछ नहीं पहुंच पाते. सब कुछ माइंडसेट और स्किल का खेल है. अगर अमीर बच्चों में स्किल नहीं होगी, तो उनकी अगली पीढ़ी फुटपाथ पर आ जाएगी.

ये भी पढ़ें - बिग बॉस 18 में सलमान खान ने की थी खिंचाई, अब अशनीर ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर चुप्पी तोड़ दी
सोशल मीडिया पर इस विवाद में लोगों ने अपने खेमें चुन लिए हैं. कुछ लोग माधुरी ग्रोवर की बात का समर्थन कर रहे हैं. वहीं कई लोग नलिनी के पक्ष से सहमत दिख रहे हैं.
वीडियो: बिग बॉस 18 में सलमान खान ने की थी खिंचाई, अब अश्नीर ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर चुप्पी तोड़ दी
















