The Lallantop

'चिंकी, चाइनीज, मोमो कहा... ', अरुणाचल की लड़कियों से पटना स्टेशन पर अभद्रता

आरोप है कि एक महिला ने नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों के लिए 'चिंकी', 'चाइनीज' और 'मोमोज' जैसे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. घटना का वीडियो भी आया है.

Advertisement
post-main-image
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. (फोटो X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बिहार के पटना रेलवे स्टेशन पर अरुणाचल प्रदेश के डांस ग्रुप को एक महिला द्वारा नस्लीय उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, जिसमें उसने आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया और पहचान पत्र दिखाने को कहा।
  • इस घटना की पृष्ठभूमि में पूर्व में भी नॉर्थ ईस्ट के लोगों के खिलाफ नस्लीय भेदभाव और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग होने के मामले सामने आ चुके हैं।
  • रेलवे सुरक्षा बल ने जांच के बाद पाया कि आरोपी महिला मानसिक रूप से बीमार है और उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है, वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

बिहार के पटना रेलवे स्टेशन पर अरुणाचल प्रदेश के एक डांस ग्रुप को नस्लीय उत्पीड़न का सामना करना पड़ा. आरोप है कि एक महिला ने नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों के लिए 'चिंकी', 'चाइनीज' और 'मोमोज' जैसे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Advertisement

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी महिला ने अरुणाचल प्रदेश की युवतियों से शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए पहचान पत्र दिखाने को कहा. जब उन्होंने विरोध किया, तो महिला ने उन्हें नस्लीय गालियां दीं. वायरल वीडियो में आरोपी महिला को हंसते हुए देखा जा सकता है. कुछ देर बाद, आरोपी महिला अंग्रेजी में कहती है, "मेरा पसंदीदा खाना मोमो है." इस पर अरुणाचल प्रदेश की एक महिला जवाब देती है, "आप यहां क्या कर रही हैं? हमें क्यों परेशान कर रही हैं?"

डांस ग्रुप में शामिल एक पीड़ित महिला ने घटना का वीडियो बना लिया. उन्होंने बताया,

Advertisement

"हम अरुणाचल से हैं, हम देश के दूसरे हिस्सों की यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन ऐसे लोगों की वजह से हम डरते हैं. उसने हमें 'चिंकी, चाइनीज, मोमो' कहा. ऐसे लोग हमारे देश को बदनाम कर रहे हैं. इन्हें भारत का नक्शा भी नहीं पता. ये अपनी अंग्रेज़ी का ऐसे दिखावा कर रहे हैं जैसे इन्हें सब कुछ आता हो. इन्हें ज़रा भी ज्ञान नहीं है. असभ्य और अशिक्षित लोग ऐसे ही होते हैं."

पटना स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने NDTV को बताया कि उन्होंने मामले की जांच की और पाया कि नस्लीय टिप्पणी करने वाली महिला मानसिक रूप से बीमार है. उन्होंने कहा,

“पहले भी उसे पटना जंक्शन पर देखा गया था. वीडियो वायरल होने के बाद RPF ने उसके परिवार को सूचित कर दिया है.”

Advertisement

यह दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के लगभग आठ दशक बाद भी, नॉर्थ ईस्ट के लोगों को अपने ही देश के लोगों से 'चिंकी' और 'मोमो' जैसे नस्लीय और अपमानजनक शब्दों का सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की लड़की को गाली देने वाले कपल पर क्या कार्रवाई हुई? 

करीब दो महीने पहले राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर से भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जब अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के लिए एक कपल ने नस्लीय गालियों का इस्तेमाल किया गया था.

वीडियो: मोमोज़ की एक्स्ट्रा चटनी मांगने पर हुई बहस, गुस्से में आकर दुकानदार ने चाकू मार दिया

Advertisement