पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर के पास संजय झील में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान साहिल, आशीष नौटियाल और सौरभ के रूप में हुई है. उनकी उम्र 21 से 22 साल बताई गई है. तीनों कल्याणपुरी के रहने वाले थे. पुलिस ने बताया कि यह घटना 1 सितंबर की शाम करीब 7 बजे हुई.
दिल्ली की संजय झील में डूबने से तीन दोस्तों की मौत, नहाने गए थे
पूर्वी दिल्ली में संजय झील में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई. बताया गया कि तीनों झील में नहाने उतरे थे. तीनों युवक कल्याणपुरी के रहने वाले बताए गए हैं.

तीनों दोस्त संजय झील में नहाने गए थे. इंडिया टुडे से जुड़े अमरजीत सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, एक दोस्त झील में नहाते समय डूबने लगा था. उसे बचाने के लिए दोनों झील में उतरे. लेकिन तीनों दोस्त पानी में डूब गए.
हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं. गोताखोरों की मदद से तीनों के शव पानी से बाहर निकाले गए. ANI के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने बताया,
AAP विधायक ने मृतकों के परिजन से की बात“शाम करीब 7:24 बजे पांडव नगर पुलिस स्टेशन में संजय झील में तीन लोगों के डूबने की सूचना देने वाली एक PCR कॉल मिली थी. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि तीन युवक झील में डूब गए थे. तीनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन वे कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे. उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल (LBS) अस्पताल ले जाया गया, जहां आगे की कानूनी और मेडिकल प्रक्रिया की जा रही है. ”
हादसे की जानकारी मिलने के बाद कोंडली विधानसभा से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक कुलदीप कुमार मोनू भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने मृतकों के परिवारों से मुलाकात कर हादसे पर संवेदना जताई. कुलदीप कुमार ने संजय झील की गहराई को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
ये भी पढ़ें: नेपाल में इस महिला पायलट ने एक हफ्ते में सैकड़ों जानें बचाईं, कौन हैं प्रिया अधिकारी?
उनका कहना है कि झील में रेत खनन की वजह से कई जगह गहराई बढ़ गई और गहरे गड्ढे बन गए हैं. इस कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं. उनका कहना है कि इसी तरह के गहरे गड्ढे में फंसने की वजह से तीनों युवकों की मौत हुई.
वीडियो: ममता बनर्जी की भतीजी घर में मृत मिली, उन पर क्या थे आरोप?













