आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले के एक इवेंट में शामिल होने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची थीं. स्टेज पर प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, उनके बेटे और राज्य सरकार में मंत्री नारा लोकेश, डिप्टी सीएम पवन कल्याण और बिजनेसमैन अनंत अंबानी भी थे. इस दौरान भीड़ की ओर से हंगामा होने लगता है. वित्त मंत्री भीड़ को शांत कराने की कोशिश करती हैं. लेकिन जब भीड़ शांत नहीं होती है तो सीएम चंद्रबाबू नायडू माइक संभालते हैं और भीड़ को शांत कराने लगते हैं.
निर्मला सीतारमण के सामने नारेबाजी, कांग्रेस ने Viral Video शेयर किया, CM Naidu क्यों भड़क गए?
Nirmala Sitharaman Viral clip: एक वायरल वीडियो में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण स्टेज से लोगों को शांत करा रही हैं. लेकिन जब भीड़ शांत नहीं होती है तो सीएम चंद्रबाबू नायडू भीड़ को शांत कराने लगते हैं. इस घटना पर विपक्ष ने चुटकी ली है.

अब करीब 2 मिनट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो को लेकर दावा किया गया कि नौकरी ना मिलने और सरकार से अपनी नाराजगी को लेकर लोगों ने वित्त मंत्री के सामने विरोध किया. खुद कांग्रेस पार्टी ने भी इस वीडियो के सहारे सरकार को निशाने पर लिया.
जयराम रमेश ने निशाना साधाकांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पार्टी के जनरल सेक्रेटरी इन चार्ज कम्युनिकेशन जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया. लिखा, ‘वित्त मंत्री खुद देख रही हैं जनता में कितनी नाराज़गी है. मुख्यमंत्री को लोगों को चुप कराना पड़ा.’
फिर कांग्रेस पार्टी के इस दावे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया. उन्होंने जयराम रमेश के पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखा,
‘जयराम, मुझे यकीन नहीं होता. मुझे नहीं लगा था कि आप इतने जल्दबाज़ हैं. टीडीपी और जन सेना पार्टी के कार्यकर्ता सीएम नायडू और पवन कल्याण से बातचीत करना चाहते थे. सीएम ने उन्हें बताया था कि कार्यक्रम के बाद दोनों बाहर आएंगे. बस यही बात है.’

ये भी पढ़ें: उस बजट में क्या खास था, जिसे पहली बार किसी महिला ने पेश किया था?
मुख्यमंत्री ने क्या कहा?इस पूरे विवाद पर सीएम चंद्रबाबू नाडयू की सफाई आई है. एक्स पर पोस्ट करते हुए, उन्होंने लिखा, 'जयराम जी, आपने जो कुछ भी बताया है, वह सच्चाई से बिल्कुल उलट है. आप घटना को जनता का गुस्सा बताकर गलत तरीके से पेश करने की कोशिश कर रहे हैं. असल में यह लोगों की तरफ से मिला जबरदस्त और उत्साह से भरा रिस्पॉन्स था.'
सीएम नायडू ने आगे यह भी कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए सोशल मीडिया पर झूठी बातें फैलाकर जनता की भावनाओं को बदला नहीं जा सकता है.
सीएम चंद्रबाबू नायडू के बाद आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री नारा लोकेश ने भी जयराम रमेश को निशाने पर लिया. लोकेश ने कहा कि क्या जिम्मेदार पद पर बैठे नेता की यह जिम्मेदारी नहीं है कि वह ट्वीट करने से पहले तथ्यों की पुष्टि करे. जानबूझकर गलत जानकारी फैलाना उचित नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने जयराम रमेश को कहा कि वो अपना ये झूठा पोस्ट हटा दें.
2 अक्टूबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मदनपल्ले में ग्लोबल हार्टिकल्चर हब और इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंची थीं. इस दौरान सीतारमण जब तेलुगु में बोल रही थीं, तो भीड़ में से कुछ लोग चिल्लाने लगे. हालांकि ये साफ नहीं हो पाया कि लोग क्या कह रहे थे.
वीडियो: खर्चा पानी: केंद्रीय बजट 2026 से पहले निर्मला सीतारमण की मीटिंग में क्या हुआ?









