The Lallantop

'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग में घायल हुए बच्चे को 2 करोड़ की मदद, अल्लू अर्जुन के पिता ने किया एलान

'Pushpa 2' की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मची थी. 35 साल की एक महिला की इस दौरान मौत हो गई थी, जबकि उनका बेटा घायल हो गया था. काफी बवाल मचने के बाद अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के पिता ने घोषणा की है कि महिला के परिवार को 2 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. और क्या बोले अल्लू अरविंद?

Advertisement
post-main-image
घटना को लेकर अल्लू अर्जुन के ऊपर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया था. (फोटो- X)

एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी. जिसमें 35 साल की एक महिला की मौत हो गई थी. मामले में ताजा अपडेट ये है कि अल्लू अर्जुन के पिता ने घोषणा की है कि महिला के परिवार को 2 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी (Rupees two Crore For Boy Injured In 'Pushpa 2' Stampede).

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने 25 दिसंबर को मीडिया को बताया कि 2 करोड़ रुपये में से आधी राशि उनके बेटे द्वारा दी जाएगी. शेष राशि फिल्म के निर्माता मैथ्री मूवी मेकर्स और डायरेक्टर सुकुमार देंगे. एनडीटीवी में छपी रिपोर्ट के अनुसार अरविंद ने बताया कि ये धनराशि परिवार के लिए मुआवजे के रूप में काम आएगी. उन्होंने कहा कि इस सहायता का उद्देश्य महिला के आठ वर्षीय बेटे का भविष्य सुरक्षित करना है. हादसे में बच्चे को भी गंभीर चोटें आई थीं. उसे अस्पताल में ब्रीदिंग सपोर्ट सिस्टम में रखा गया था.

अल्लू के पिता ने ये भी बताया कि उन्होंने लड़के का इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की है, और उन्हें बताया गया है कि बच्चा पहले से बेहतर है. अरविंद ने बताया,

Advertisement

"हमें ये जानकर खुशी हुई कि वेंटिलेटर हटा दिया गया है और वो अपने आप सांस ले रहा है. डॉक्टर सकारात्मक हैं. हम चाहते हैं कि वो जल्द ही हमारे साथ चल सके. यही हमारी दुआ है."

बता दें कि इस घटना को लेकर अल्लू अर्जुन के ऊपर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया था. 13 दिसंबर को मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिनों के लिए जेल की सजा सुनाई गई थी. लेकिन उसी दिन कुछ ही घंटों में अल्लू को जमानत पर रिहा कर दिया गया था. एक्टर पहले ही 25 लाख रुपये डोनेट कर चुके हैं. वहीं फिल्म के डायरेक्टर ने मुआवजे के रूप में 5 लाख रुपये दिए थे.

20 दिनों में भारत में 1090 करोड़ रुपये की कमाई

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 थिएटर्स में खूब देखी जा रही है. फिल्म की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है. 20 दिनों में इसने सिर्फ भारत में 1090 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जिसमें इसके सिर्फ हिंदी वर्जन की कमाई 701 करोड़ रुपये के आस-पास की है. वहीं इसका ओवरसीज कलेक्शन 248 करोड़ रुपये का है. वहीं ये फिल्म वर्ल्ड वाइड 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है.

Advertisement

वीडियो: अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 थिएटर्स में दौड़ रही है, हैदराबाद पुलिस ने लोगों को चेतावनी क्यों दी?

Advertisement