The Lallantop

'पनवेल निकलना है', बोलने पर HOD ने छात्र का कॉलर पकड़ा, वीडियो आने पर बवाल

अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी का एक वीडियो आया है. वीडियो में प्रोफेसर स्टूडेंट से कहते सुनाई देते हैं, ‘मैं किसी भी हद तक जा सकता हूं. निरमा यूनिवर्सिटी के किसी भी फैकल्टी को बेइज्जत करने की हिम्मत की, तो समझो तुम्हारा काम तमाम है.’ बताया जाता है कि स्टूडेंट के मज़ाक पर वो भड़के थे. सामने बैठे अन्य छात्रों ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.

Advertisement
post-main-image
अहमदाबाद के एक यूनिवर्सिटी में HOD ने छात्र का कॉलर पकड़ लिया. (courtesy: AI enhanced स्क्रीनग्रैब)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी में EI कोर्स के 'टेक्नोफोरा' प्रोग्राम के दौरान प्रोफेसर HK पटेल ने एक स्टूडेंट की टिप्पणी पर नाराज होकर उसे स्टेज पर बुलाकर चेतावनी दी।
  • स्टूडेंट ने फिल्म गोलमाल 3 के डायलॉग से प्रेरित एक टिप्पणी की, जिससे प्रोफेसर और स्टूडेंट के बीच विवाद उत्पन्न हुआ और यह घटना वीडियो के रूप में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
  • NSUI ने प्रोफेसर के सस्पेंशन की मांग की है और यूनिवर्सिटी से शिकायत निवारण प्रणाली स्थापित करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए कदम उठाने की अपील की है।

अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी का एक वीडियो आया है. यूनिवर्सिटी के EI कोर्स के ‘टेक्नोफोरा’ प्रोग्राम में स्टैंड-अप कॉमेडी शो चल रहा था. कॉमेडियन रजत सूद के शो के दौरान स्टेज पर मौजूद EC डिपार्टमेंट के HOD और प्रोफेसर HK पटेल एक स्टूडेंट की टिप्पणी पर नाराज हो गए.

Advertisement

वायरल वीडियो में सुना जा सकता है कि ऑडियंस में बैठे एक स्टूडेंट ने फिल्म गोलमाल 3 के डायलॉग से इंस्पायर होकर कहा, ‘ए जल्दी कर, पनवेल निकलना है.’ इसके बाद स्टेज पर मौजूद HOD और प्रोफेसर HK पटेल ने स्टूडेंट से कहा, ‘तो निकल ले भाई.’

HOD क्यों भड़क गए? 

इसके बाद प्रोफेसर ने स्टूडेंट को स्टेज पर बुलाया. स्टूडेंट जैसे ही स्टेज पर पहुंचा, प्रोफेसर ने उससे पूछा, “क्या प्रॉब्लम है?” और उसका कॉलर पकड़ लिया.

Advertisement

वायरल वीडियो में प्रोफेसर स्टूडेंट से कहते सुनाई देते हैं, ‘मैं किसी भी हद तक जा सकता हूं. निरमा यूनिवर्सिटी के किसी भी फैकल्टी को बेइज्जत करने की हिम्मत की, तो समझो तुम्हारा काम तमाम है.’

यानी प्रोफेसर ने स्टूडेंट को स्टेज पर ही कड़ी चेतावनी दी. शो में मौजूद दूसरे स्टूडेंट्स ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

Advertisement

आजतक से जुड़े अतुल तिवारी ने यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव रजिस्ट्रार जी. रामचंद्रन नायर से संपर्क किया. उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, ये मामला प्रोफेसर और स्टूडेंट के बीच ही सुलझा लिया गया है.

ये भी पढ़ें: Amity University की छात्रा सुप्रीम कोर्ट पहुंची, पूरे देश की प्राइवेट यूनिवर्सिटीज 'फंस' गईं

NSUI ने जताई आपत्ति

वीडियो सामने आने के बाद NSUI ने इस मामले पर आपत्ति जताई है. NSUI गुजरात के वाइस प्रेसिडेंट वेदांत तोमर ने कहा कि संगठन ने प्रोफेसर के सस्पेंशन की मांग की है. उनका आरोप है कि स्टूडेंट को सैकड़ों लोगों के सामने अपमानित किया गया. 

हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या स्टूडेंट की तरफ से किया गया कमेंट भी गलत था, तो उन्होंने कहा कि ये Gen Z के मजाक-मस्ती वाला माहौल था और स्टूडेंट की टिप्पणी ऐसी नहीं थी, जिस पर इस तरह का रिएक्शन दिया जाना चाहिए था. NSUI ने कहा है कि अगर प्रोफेसर ने माफी नहीं मांगी और यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए प्रॉपर कम्प्लेंट सिस्टम और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने का आश्वासन नहीं दिया, तो संगठन कैंपस में प्रदर्शन कर सकता है.

वीडियो: BCI ने पहले NALSAR यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स पर लगाया बैन, फिर लिया यू-टर्न

Advertisement