उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के दान चोरी मामले को लेकर शिवसेना (UBT) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है. शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि BJP अब 'बाबर जनता पार्टी' बन गई है. उनके मुताबिक, बीजेपी राम मंदिर की कथित लूट से देश का ध्यान हटाने के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर बहस भड़का रही है.
'हम भगवान राम को भाजपा से बचा रहे', दान चोरी पर आदित्य ठाकरे का वार, BJP को बताया- 'बाबर जनता पार्टी'
शिवसेना (UBT) नेता Aditya Thackeray ने आरोप लगाया कि राम मंदिर दान चोरी मामले से ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी UCC का मुद्दा उठा रही है. उन्होंने BJP को 'बाबर जनता पार्टी' बताया. और क्या कहा?


उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) के विधायक और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को राम मंदिर में कथित लूट की निष्पक्ष जांच के लिए दखल देना चाहिए. उन्होंने कहा,
“हम भगवान राम को बीजेपी से बचा रहे हैं. बीजेपी अब बाबर जनता पार्टी बन गई है. बीजेपी यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर बहस इसलिए छेड़ रही है ताकि देश का ध्यान राम मंदिर में कथित लूट से हटाया जा सके. हम ऐसा नहीं होने देंगे. आइए UCC पर उसकी खूबियों के आधार पर बहस करें, फिर हम उसका समर्थन करेंगे.”
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 5 जुलाई से महाराष्ट्र में 'राम रक्षा आंदोलन' शुरू किया. अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी मामला सामने आने के बाद यह आंदोलन शुरू किया गया. शिवसेना (UBT) का आरोप है कि बीजेपी ने मंदिर के नाम पर भ्रष्टाचार किया है और लोगों की आस्था के साथ धोखा किया है.
इस कथित घोटाले के विरोध में और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर उद्धव ठाकरे ने 5 जुलाई को मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर में 'हनुमान चालीसा' और 'राम रक्षा स्तोत्र' का पाठ करके इस आंदोलन की शुरुआत की थी.
ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में नया खुलासा, फर्जी रसीद काटकर श्रद्धालुओं को लगाते थे चूना
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO की तलाशराम मंदिर ट्रस्ट के लिए एक नए चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की तलाश की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच 13 जुलाई को चंदा चोरी से जुड़ी याचिकाओं पर अहम सुनवाई करने वाली है. इसमें मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने की मांग की गई है.
रिमांड पर लिए गए मुख्य आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के पैसों से खरीदी गई कार, गहने और ट्रस्ट की पुरानी फर्जी रसीद बुक बरामद की है. ये लोग फर्जी रसीद काटकर भक्तों से अवैध चंदा वसूल रहे थे.
वीडियो: राम मंदिर चंदा चोरी का पैसा शेयर मार्केट में लगाया, ब्याज पर उधार दिया गया








