बिहार में शराबबंदी इतनी ‘सख्ती’ से लागू है कि बच्चा-बच्चा भी पी रहा है. बेगूसराय के सिसवा में चौथी क्लास का एक छात्र स्कूल से नशे की हालत में घर लौटा. यही नहीं, अभी और सुनिए. बाद में पता चला कि उसने ये शराब स्कूल में ही पी थी. वहां के जर्जर टॉयलेट में शराब की कई बोतलें मिली हैं. पुलिस ने उस टॉयलेट में रखे 23 कार्टन से कुल 204 लीटर अवैध शराब बरामद की है.
चौथी क्लास का बच्चा शराब पीकर घर लौटा, पता चला स्कूल के टॉयलेट में पूरा 'मयखाना' खुला है
यह घटना पूर्वी चंपारण ज़िले के मोतिहारी में हुई. जो संदिग्ध ज़हरीली शराब कांड के करीब एक हफ्ते बाद सामने आई है. उस घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हुई थी. कई पीड़ित अभी भी गंभीर हालत में हैं.


यह घटना पूर्वी चंपारण ज़िले के मोतिहारी में हुई. जो संदिग्ध ज़हरीली शराब कांड के करीब एक हफ्ते बाद सामने आई है. उस घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हुई थी. कई पीड़ित अभी भी गंभीर हालत में हैं.
मामला उस समय सामने आया, जब बच्चे के परिवार को उसकी हालत देखकर उस पर शक हुआ. बच्चे के चाचा ने इस बारे में बताया,
मेरा भतीजा ठीक से चल नहीं पा रहा था और उल्टा-सीधा बोल रहा था. उसके दोस्तों ने बताया कि उसने स्कूल के टॉयलेट में बड़ी मात्रा में रखी शराब पी ली थी.
इंडिया टुडे से जुड़े पत्रकार सौरभ कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक़, इसके बाद परिवार वाले स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से इसकी शिक़ायत की. फिर प्रिंसिपल ने स्कूल बिल्डिंग के पीछे बने टॉयलेट की जांच की. इसी टॉयलेट में शराब के कई कार्टन पाए गए. यह देखकर प्रिंसिपल ने तुरंत पुलिस को बुलाया.
प्रिंसिपल के जानकारी देने पर पुलिस स्कूल पहुंची. फिर टीम ने वहां मौजूद शराब की बोतलें जब्त कर लीं. साथ ही, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है. खबर लिखने तक जांच जारी है और किसी का नाम सामने नहीं आया है.
हालांकि द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर कहा,
इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि गांव के किसी व्यक्ति की इसमें संलिप्तता है. हमने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही इसमें शामिल लोगों को पकड़ लेंगे. यह बहुत गंभीर मामला है कि सरकारी स्कूल के टॉयलेट तक अवैध शराब कैसे पहुंची और वहां जमा की गई.
बछवारा थाने की पुलिस इस केस की जांच में जुटी है.
बिहार में 10 साल से शराबबंदी है. यानी यहां शराब बनाने, बेचने और उसका सेवन करने पर पूरी तरह रोक है. 5 अप्रैल 2016 को ये घोषणा की गई थी कि बिहार अब पूरी तरह ड्राई स्टेट होगा.
यह भी पढ़ें: लेबर पेन में महिला, अचानक स्क्रीन पर आए जज-वकील, क्या हुआ कि अस्पताल में कोर्ट लग गई?
इसके बावजूद, पड़ोसी राज्यों और नेपाल से लगातार बिहार में अवैध शराब की तस्करी होती रही है. शराब की होम डिलीवरी और पटना के नालों से खाली शराब की बोतलें मिलने जैसी ख़बरें भी सामने आती रही हैं.
वीडियो: US-Iran Ceasefire पर ट्रंप को लेकर इंटरनेशनल मीडिया ने क्या लिखा?





















