The Lallantop

Kim Kardashian ने जो सेल्मन स्पर्म फेशियल करवाया था, वो भारत आ गया है

चॉकलेट फेशियल, ऑक्सीजन फेशियल, फ़्रूट फेशियल जैसे नाम आपने सुने होंगे. कई का इस्तेमाल भी किया होगा लेकिन स्पर्म फेशियल (Sperm Facial) का नाम सुना है क्या? Kim Kardashian जैसी अमेरिकी मॉडल, टीवी पर्सनैलिटी इसका इस्तेमाल करती हैं. कीमत है 43000...

Advertisement
post-main-image
किम कार्दशियन भी करवा चुकी हैं सेल्मन स्पर्म फेशियल. (तस्वीरें- इंडिया टुडे)

फेशियल कितने प्रकार के होते हैं? जवाब की लिस्ट लंबी है. मसलन मिल्क फेशियल, चॉकलेट फेशियल, वाइन फेशियल, ऑक्सीजन फेशियल, फ़्रूट फेशियल आदि-इत्यादि. इनमें से कई आपने करवाए होंगे और कई के नाम भी सुने होंगे. लेकिन क्या आपने ‘स्पर्म फेशियल’ (Sperm Facial) का नाम सुना है. इतना पढ़कर अगर मन में ‘कुछ भी’, ‘हद है’, ‘क्या घिनापन है’ जैसे विचार आ रहे तो तनिक रुक जाइए. स्पर्म फेशियल होता है और Kim Kardashian जैसी अमेरिकी मॉडल, टीवी पर्सनैलिटी इसका इस्तेमाल करती हैं. वो इस फेशियल से स्किन पर पड़ने वाले अच्छे प्रभावों की बात भी करती हैं. अब आप पक्का पूछोगे…

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ठीक है, मान लिया मगर हमें काहे बता रहे. और आज ही क्यों. दरअसल स्पर्म फेशियल अब इंडिया में भी हो रहा है. स्किन इंडस्ट्री का नया बिजनेस बन रहा है. इसके एक्सपर्ट भी आ गए हैं.

Salmon-Sperm Facial

Advertisement

आगे बढ़ने से पहले एक अनुरोध. ये स्टोरी इस फेशियल के बिजनेस को इर्द-गिर्द है. आपने कौन सा फेशियल करवाना चाहिए वो आपका विवेक है. अगर स्किन संबंधी कोई दिक्कत हो तो पहले अपने डॉक्टर (dermatologist) से बात करें.

अब बात स्किन केयर के नए शौक की. आज से तकरीबन तीन साल पहले किम कार्दशियन ने अपने मशहूर शो The Kardashians में बताया था कि उन्होंने salmon-sperm फेशियल वाला ट्रीटमेंट लिया है. इतना सुनकर आप, हम और Jennifer Aniston जैसी हस्ती चौंक सकते हैं. मगर किम के लिए ये कोई नई बात नहीं. क्योंकि एक बार उन्होंने ही कहा था, “If you told me that I literally had to eat poop every single day and I would look younger, I might.”

मतलब. “अगर आपने मुझसे कहा कि मुझे जवान दिखने के लिए सचमुच हर दिन मल खाना पड़ेगा, तो शायद मैं खा भी सकती हूं.”

Advertisement

ऐसे में salmon-sperm ट्रीटमेंट कौन सी बड़ी बात है. ये ट्रीटमेंट होता है सैल्मन मछली के स्पर्म से. मछली के इस स्पर्म को milt भी कहते हैं और इसमें से निकलने वाले पोलीन्यूक्लियोटाइड्स (polynucleotides) नाम के पदार्थ को इंजेक्शन के जरिये स्किन में पहुंचाया जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ट्रीटमेंट में मछली के डीएनए का इस्तेमाल भी किया जाता है. कीमत है सिर्फ 500 डॉलर (43 हजार). पूरे ट्रीटमेंट की नहीं बल्कि एक सेशन की. 

ऐसे कितने सेशन होंगे वो आपकी पॉकेट और आपकी स्किन पर निर्भर करेगा. इसको Rejuran Skin Booster के नाम से भी जानते हैं. बताते चलें कि अमेरिका के हेल्थ विभाग FDA (federal health agency) ने अभी तक इसको ओके नहीं कहा है. सूचना समाप्त और बात बिजनेस की.

man carrying silver fish
सांकेतिक तस्वीर 

अब जैसा हमने लिखा. हौले-हौले ये इंडिया में आ गया है. मुंबई और दिल्ली जैसे महानगरों में इसके सेंटर आ गए हैं. वैसे अमेरिका से उलट इसकी कीमत भारत में कम है. 10 से 15 हजार एक सेशन के लिए, मतलब जल्द ही ये आपके पास तक भी पहुंच ही जाएगा. इंडिया में स्किन केयर का मार्केट मोटा-माटी 70 हजार करोड़ का है. इसके साल 2033 तक डेढ़ लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है. मतलब जो सच्ची में सैल्मन स्पर्म जैसा कोई ट्रीटमेंट थोड़ा भी चल गया तो फिर मांसाहारियों को सफेद मांस वाली ये मछली खाने को तो नहीं मिलने वाली.

अरे रुकिए. हम नहीं भूले हैं. Jennifer Aniston का नाम हमने यूं ही नहीं लिखा था. दरअसल उन्होंने साल 2023 में WSJ मैगजीन को दिए इंटरव्यू में इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी.

‘Are you serious! How do you get salmon’s sperm?’ Can I afford this?

जेनिफर के शब्द. हमारे भी यही दो प्रश्न हैं.

वीडियो: Mahakumbh में भगदड़ पर CM Yogi की मीटिंग क्या हुआ?

Advertisement