The Lallantop

जब मनमोहन सिंह ने वॉशिंगटन में मुंह पर बोल दिया, 'इराक पर हमला अमेरिका की गलती थी'

पूर्व पीएम Manmohan Singh का पुराना वीडियो अब फिर चर्चा में आया, जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है. 28 फरवरी को Israel और America ने ईरान पर बड़ा हमला किया. इसमें ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei की मौत हो गई.

Advertisement
post-main-image
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह. (ITG)

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मनमोहन सिंह अमेरिका की धरती पर खड़े होकर इराक पर हुए अमेरिकी हमले को 'गलती' बताते नजर आ रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

यह वीडियो 20 जुलाई 2005 का है, जब मनमोहन सिंह अमेरिकी दौरे पर थे. 2004 में मनमोहन पहली बार भारत के प्रधानमंत्री बने थे. 2005 के अमेरिकी दौरे में उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि अमेरिका के नेतृत्व में इराक पर किया गया आक्रमण भारत की नजर में एक ‘गलती’ था.

वॉशिंगटन में एक पत्रकार ने मनमोहन सिंह से इराक के खिलाफ अमेरिकी हमले पर भारत का रुख पूछा था.. जवाब में पूर्व पीएम ने कहा था,

Advertisement

“जहां तक इराक पर आक्रमण का सवाल है, हमारा ईमानदार मत था कि यह एक गलती थी.”

इस वीडियो को कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने X पर शेयर किया. 2 मार्च को उन्होंने लिखा,

"इंडिया-यूएस न्यूक्लियर एग्रीमेंट के लिए अकेले जिम्मेदार पीएम ने भी 20 जुलाई 2005 को वॉशिंगटन में यह कहा था. जो सरकार अपने विश्वास और अपने लोगों के हितों के लिए खड़ी होती है, उसकी दुनिया भर में इज्जत भी होती है. यह एक ऐसा सबक है जो खुद को विश्वगुरु कहने वाले कभी नहीं सीखेंगे."

Advertisement

इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है. पूर्व पीएम का पुराना वीडियो तब फिर चर्चा में आया, जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है. 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हमला किया. इसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत सीनियर ईरानी अधिकारियों की मौत हो गई.

congress on iran
कांग्रेस का पोस्ट. (@INCIndia)

मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों की कड़ी निंदा की है. पार्टी ने कहा कि किसी भी बाहरी ताकत को सत्ता परिवर्तन करने का हक नहीं है. कांग्रेस ने कहा कि इस गंभीर संकट और दुख की घड़ी में वो सुप्रीम लीडर के परिवार, ईरान के लोगों और दुनिया भर के शिया समुदाय के साथ पूरी तरह से एकजुट है.

वीडियो: दुनियादारी: इजरायल-ईरान जंग के बीच बदले ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन के बोल, क्या कहा?

Advertisement