The Lallantop

भूख नहीं लगती, वजन तेजी से घट रहा? पता है शरीर में क्या दिक्कतें हो सकती हैं?

डॉक्टर से समझते हैं कि भूख कम लगने के क्या कारण हो सकते हैं. कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए. भूख कम लगने का इलाज क्या है. और भूख बढ़ाने के घरेलू नुस्खे कौन-से हैं.

Advertisement
post-main-image
आप भी बहुत कम खाना खाते हैं?

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • राजेश की 15 वर्षीय बेटी की भूख अचानक कम हो गई है, जिसके कारण वे इसका कारण और उचित समाधान जानना चाहते हैं।
  • डॉक्टर विकास जिंदल के अनुसार भूख कम लगने के मुख्य कारणों में वर्क-लाइफ बैलेंस खराब होना, मानसिक तनाव, पेट संक्रमण और हॉर्मोनल बदलाव शामिल हैं।
  • भूख कम होने पर डॉक्टर से जांच और उचित इलाज कराना आवश्यक है, साथ ही घरेलू उपायों में पौष्टिक आहार और नियमित व्यायाम शामिल हैं।

राजेश लल्लनटॉप के पुराने व्यूअर हैं. पिछले दिनों हमें सेहत पर उनका मेल आया. इसमें राजेश ने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी है, जिसे बहुत कम भूख लगती है. न वो ठीक से रोटी-सब्ज़ी खाती है. न चाउमीन, बर्गर वगैरा. वो पूरा दिन बिना खाए भी गुज़ार सकती है. हालांकि ऐसा हमेशा से नहीं था. 2-3 महीने पहले तक उसकी डाइट ठीक थी. इसलिए राजेश जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी बेटी को भूख लगना कम क्यों हो गया और वो ऐसा क्या करें, ताकि उसकी डाइट दोबारा ठीक हो जाए. 

Advertisement

चलिए फिर, डॉक्टर से समझते हैं कि भूख कम लगने के क्या कारण हो सकते हैं. कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए. भूख कम लगने का इलाज क्या है. और भूख बढ़ाने के घरेलू नुस्खे कौन-से हैं.

भूख न लगने के क्या कारण हैं?

ये हमें बताया डॉक्टर विकास जिंदल ने. 

Advertisement
dr vikas jindal
डॉ. विकास जिंदल, कंसल्टेंट, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, सी.के.बिड़ला हॉस्पिटल, दिल्ली

पहला कारण वर्क-लाइफ बैलेंस खराब होना है. पता ही नहीं रहता कि हमें कब खाना है. कई बार लोग बहुत लेट खाना खाते हैं. काम का प्रेशर भी बहुत ज़्यादा बढ़ चुका है. दूसरा कारण मानसिक तनाव है. एंग्ज़ायटी और डिप्रेशन की वजह से भी भूख कम लगती है. पेट में इंफेक्शन, हॉर्मोनल बदलाव की वजह से भी भूख कम लगती है. डायबिटीज़ और ब्लड प्रेशर की दवाएं भी भूख कम कर सकती हैं.

भूख कम लगने के आम लक्षण

- पसंदीदा खाना खाने का मन न करे

- खाना खाने के बाद उबकाई आए

Advertisement

- थोड़ा खाते ही पेट भर जाए

- वज़न तेज़ी से कम हो रहा हो

- बहुत ज़्यादा थकान लगती हो

weight loss
अगर भूख न लगने के साथ वज़न भी तेज़ी से घटे, तो ये वॉर्निंग साइन है 

किन लक्षणों के दिखने पर डॉक्टर से मिलें?

- अगर वज़न तेज़ी से घटे

- बहुत ज़्यादा थकान लगे

- उल्टी में खून आए

- स्टूल में खून आए

- गले में खाना फंसे

- पानी पीने में परेशानी हो

- पेट से जुड़ी दिक्कतें हों, जैसे पेटदर्द, पेट फूलना, गैस

medical test
भूख कम लगने की शिकायत पर डॉक्टर कुछ जांचें कराने को कह सकते हैं 

ज़रूरी टेस्ट

डॉक्टर कुछ बेसिक जांचें कराने को कह सकते हैं. जैसे हीमोग्लोबिन की जांच, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, थायरॉइड की जांच, HbA1c टेस्ट. विटामिन B12 की जांच और जिंक की कमी के टेस्ट भी हो सकते हैं. अगर भूख कम लगने के साथ कुछ वॉर्निंग साइन्स भी हैं. जैसे उल्टी में खून, लंबे समय से पेटदर्द, स्टूल में खून. तब डॉक्टर एंडोस्कोपी या कोलोनोस्कोपी के लिए कह सकते हैं.

भूख कम लगने का इलाज

अगर विटामिन B12 और ज़िंक की कमी के चलते भूख कम लग रही, तब डॉक्टर इनकी दवाइयां दे सकते हैं. बाकी भूख कम लगने का इलाज कारण के हिसाब से किया जाता है.

भूख बढ़ाने के घरेलू नुस्खे

थोड़ा-थोड़ा करके बार-बार खाना खाएं. खाना पौष्टिक हो. अपनी प्लेट को 4 हिस्सों में बांट दें. प्लेट के पहले 25% हिस्से में रंग-बिरंगी सब्ज़ियां हों. दूसरे 25% हिस्से में फल रखें हों. तीसरे 25% हिस्से में अनाज हो. चौथे 25% हिस्से में प्रोटीन हो. 

रोज़ एक्सरसाइज़ करें, रनिंग करें. साथ ही, रोज़ 3 से 4 लीटर पानी पिएं. 

(यहां बताई गई बातें, इलाज के तरीके और खुराक की जो सलाह दी जाती है, वो विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है. किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछें. दी लल्लनटॉप आपको अपने आप दवाइयां लेने की सलाह नहीं देता.)

वीडियो: सेहत: फंगल नेल इंफेक्शन कैसे ठीक करें?

Advertisement