जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी. JNU में 5 जनवरी को छात्रों के साथ हिंसा हुई. इसके कई वीडियो सामने आ रहे हैं. JNU छात्रसंघ का दावा है कि हिंसा के पीछे RSS का छात्र संगठन ABVP है. वहीं ABVP कैंपस की वामपंथी पार्टियों पर दोष मढ़ रही है. एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है जिसमें लाल रंग की स्वेटर पहने दिख रहा शख़्स हरे रंग की जैकेट पहने लड़के को पीटता दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि वामपंथी छात्र ABVP के कार्यकताओं को पीट रहे हैं.
पड़ताल: JNU के वायरल वीडियो में दावे से उलट, पीटने वाला निकला ABVP का सदस्य
JNU में ABVP एक्टिविस्ट की पिटाई के वीडियो का झोल पकड़ा गया.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
इस दावे को फेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है. ट्विटर पर सुमित कुमार सिंह नाम के यूज़र ने दावा पोस्ट किया है. उनके दावे को क़रीब 4 हज़ार बार री-ट्वीट और लाइक किया जा चुका है.
Advertisement

.webp?width=80)





















