The Lallantop
Logo

पड़ताल: सांसद रवि किशन ने दलितों के बारे में क्या कहा? जानिए वायरल वीडियो का सच

वायरल वीडियो में रवि किशन पसीने के बारे में कुछ बात करते नज़र आ रहे हैं.

Advertisement

2022 विधानसभा चुनाव के चलते यूपी में सियासी माहौल गर्म है. सियासी गहमागहमी के बीच बीते दिनों गोरखपुर से लोकसभा सांसद रवि किशन ने एक दलित परिवार के घर खाना खाने की तस्वीर शेयर की थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर रवि किशन का कार में कुछ लोगों के साथ बातचीत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में रवि किशन पसीने के बारे में कुछ बात करते नज़र आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि दलित के घर खाना खाने वाले रवि किशन दलितों के पसीने की बदबू के बारे में कैसी बातें कर रहे हैं. हमने इस वीडियो की पड़ताल की तो क्या पाया, देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement