The Lallantop
Logo

'बलात्कारी सपा नेता' पर सवाल पूछा गया तो गेट फांद कर 'भागे' अखिलेश यादव! वायरल वीडियो का फैक्ट चैक

Akhilesh Yadav viral video: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एक वीडियो वायरल है जिसमें कैमरा और माइक लेकर कुछ लोग उनके पीछे भाग रहे हैं. वीडियो में अखिलेश एक गेट को फांदते नज़र आ रहे हैं. कहा जा रहा कि अखिलेश यादव एक सपा नेता पर रेप के आरोप से जुड़े सवालों से बचने के लिए पत्रकारों से भाग रहे हैं.

Advertisement

अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता नवाब सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बलात्कार के आरोपों से घिरे नवाब सिंह यादव का DNA सैंपल रेप पीड़िता के साथ मैच होने की बात सामने आई है. इसके बाद विरोधियों ने सपा पर जमकर निशाना साधा है. इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एक वीडियो वायरल है जिसमें कैमरा और माइक लेकर कुछ लोग उनके पीछे पीछे भाग रहे हैं, वहीं अखिलेश एक गेट को फांदते नज़र आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा जा रहा कि अखिलेश यादव रेप के सवाल से बचने के लिए पत्रकारों से भाग रहे हैं. दावे की पड़ताल करने पर क्या पता चला, जानने के लिए देखें वीडियो-

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement