The Lallantop

विवेक अग्निहोत्री की वैक्सीन वॉर के एक दिन में बस 27 टिकट बिके? पूरा सच जान लीजिए

विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म वैक्सीन वॉर को लेकर कई बातें हो रही हैं. कहा जा रहा कि रिलीज के छठवें दिन इसके सिर्फ 27 टिकट बिके.

Advertisement
post-main-image
वैक्सीन वॉर फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल दावा.
दावा: 

विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri)  की फिल्म ‘वैक्सीन वॉर’ (Vaccine War) 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म भारत में बनाई गई कोविड वैक्सीन के बनने की कहानी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'वैक्सीन वॉर' की शुरुआत फीकी रही और बीते पांच दिनों में फिल्म कुल 7 करोड़ के आसपास का बिजनेस कर पाई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि रिलीज के छठवें दिन फिल्म ‘वैक्सीन वॉर’ के केवल 27 टिकट ही बिके हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने फिल्म के एक दिन में केवल 27 टिकट बिकने का दावा किया है.

Advertisement

(ट्वीट का आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है.)

पड़ताल

‘दी लल्लनटॉप’ की पड़ताल में फिल्म के 27 टिकट बिकने का दावा भ्रामक निकला. इसकी सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड सर्च किए. हमें ‘इंडिया टुडे’ की वेबसाइट पर 4 अक्टूबर को छपी एक रिपोर्ट मिली, जिसमें फिल्म वैक्सीन वॉर के छठवें दिन के कलेक्शन के बारे में बताया गया है. रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, फिल्म ने 3 अक्टूबर को 65 लाख रुपये की कमाई की है. रिपोर्ट के अनुसार, 10 करोड़ रुपये में बनी वैक्सीन वॉर ने अबतक कुल 7.80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

Advertisement

फिल्मों की कमाई का लेखा-जोखा छापने वाली ट्रेड वेबसाइट ‘Sacnilk’ के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के छठवें दिन लगभग 65 लाख रुपये की कमाई की है.

Sacnilk की वेबसाइट पर छपे आंकड़े का स्क्रीनशॉट

इसके अलावा सिनेमा और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ीं खबरें छापने वाली वेबसाइट ‘Bollywood Movie Review’  ने भी वैक्सीन वॉर की छठवें दिन की कमाई पब्लिश की है. रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने छठवें दिन करीब 50 लाख रुपये की कमाई की है.

अगर फिल्म के महज 27 टिकट बिके होते तो उसकी एक दिन में कुल कमाई 50 लाख रुपये नहीं हो पाती.

देश के कई सिनेमाहॉल में फिल्म के चार से अधिक शो चल रहे हैं. हमने फिल्म टिकट बुक करने की वेबसाइट ‘Book My Show’ से भी संपर्क किया है. उनका जवाब आने पर स्टोरी अपडेट की जाएगी.

नतीजा

कुलमिलाकर, फिल्म वैक्सीन वॉर के एक दिन में 27 टिकट बिकने का दावा भ्रामक है. फिल्म की कमाई जरूर घटी है लेकिन ट्रेड विशलेषकों के अनुसार फिल्म ने छठवें दिन 50 लाख रुपये से अधिक की कमाई की है.

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें. 
 

वीडियो: पड़ताल: कनाडा खालिस्तान बवाल के बाद राष्ट्रपति भवन से सिख सुरक्षाकर्मी हटाने के दावे का सच क्या?

Advertisement